उत्तराखंडदेश

महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज से उत्तराखण्ड में।

तीन दिवसीय कार्यक्रम में आज पहुंचेगी हरिद्वार, नीम करौली के दर्शन भी करेंगी

उत्तराखण्ड (यूके साइबर न्यूज) 02/11/2025: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 2 से 4 नवंबर, 2025 तक उत्तराखण्ड के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान उनके निम्न कार्यक्रम तय हुए है:-

2 नवंबर को राष्ट्रपति हरिद्वार में पतंजलि विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

3 नवंबर को राष्ट्रपति उत्तराखण्ड की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर देहरादून में उत्तराखण्ड विधानसभा को संबोधित करेंगी। उसी दिन राष्ट्रपति नैनीताल स्थित राजभवन की स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भी शामिल होंगी।

4 नवंबर को राष्ट्रपति कैंची धाम स्थित नीम करोली बाबा के आश्रम जाएंगी। नई दिल्ली लौटने से पहले, राष्ट्रपति नैनीताल स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।

इस बीच जमीन और आसमान से पूरी तरह सुरक्षा रहेगी, जहां वे जाएंगी वहां आवाजाही पूर्ण रूप से बंद कर जीरो जोन बना दिया जाएगा। देहरादून में 3 नवंबर को कई स्कूल बंद कर दिए गए है साथ ही कई जगहों पर ट्रैफिक रूट को डाइवर्ट कर दिया गया है।

UK Cyber News

Prem Padiyar

साइबर ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट के कारण करोड़ों रुपयों की ठगी के मामले सामने आ रहे है, ये ठग अलग अलग माध्यम से लोगों को ठगते है। कभी पुलिस ऑफिसर बनकर, कभी कोरियर डिलीवरी बॉय बनकर, कभी बैंक कर्मचारी या कभी किसी सरकारी संस्थान के कर्मचारी बनकर, कभी ये राशन कार्ड / आधार कार्ड अपडेट तो कभी आयुष्मान कार्ड अपडेट के नाम पर लोगों को ठगते है, कभी मुसीबत में फंसे करीबी रिश्तेदार या दोस्त बनकर आमजन को ठगते हैं। इनसे बचने का एक मात्र तरीका जागरूकता है। इसके शिकार महिलाएं एवं बुजुर्ग ज्यादातर बनते है, हमारा उद्देश्य रहेगा कि समय समय पर आप लोगों तक साइबर क्राइम की जानकारी एवं सुरक्षा के उपाय पहुंचाया जाय, जिससे हर आदमी साइबर ठगी का शिकार होने से बच सके और अपनी गाढ़ी कमाई को बचा सके, साथ ही हमारी कोशिश रहेगी कि देश दुनिया की तमाम खबरें आप तक पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button
Report By UK Cyber News