उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के आईएसबीटी का औचक निरीक्षण।
खुद झाड़ू उठाकर झाड़ू लगाई।

देहरादून/यूके साइबर न्यूज: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के आईएसबीटी का औचक निरीक्षण किया। गंदगी देखकर अधिकारियों को फटकार लगाई और स्वयं झाड़ू उठाकर सफाई अभियान चलाया। उन्होंने रोडवेज बस में यात्रियों से बातचीत करके उनके यात्रा अनुभव और आईएसबीटी की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने यात्रियों के बैठने, पेयजल, शौचालय, टिकट बुकिंग काउंटर और कैंटीन जैसी मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखा जाए।


