
मोहाली में एक कबड्डी मैच के दौरान गोलीबारी की घटना हुई है।यह घटना आज शाम को सेक्टर 82 के एक मैदान में हुई, जहाँ एक कबड्डी टूर्नामेंट चल रहा था। इसमें एक खिलाड़ी की मौत की खबर आ रही है जिनका नाम राणा बलाचौरिया है, जो इस आयोजन के आयोजकों में से एक थे। उन्हें सिर और चेहरे पर गोली लगी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर सेल्फी लेने के बहाने उनके पास पहुँचे और फिर गोलियाँ चला दीं। गोलीबारी के बाद हमलावर फरार हो गए और पूरे मैदान में अफरा-तफरी मच गई। बदमाश बाइक में सवार थे गोलीबारी के बाद वे फरार हो गए, बांबीहा गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।



