उत्तराखंडटेक्नोलॉजीमनोरंजनस्वास्थ्य

बंजी जंपिंग जानलेवा खेल।

ऋषिकेश शिवपुरी में हुआ बड़ा हादसा

ऋषिकेश साहसिक खेलों का हब के रूप में विकसित हो रहे क्षेत्र शिवपुरी स्थित थ्रिल फैक्ट्री एडवेंचर पार्क में एक बड़ा हादसा हुआ है. हादसा उस समय हुआ जब एक पर्यटक बंजी जंपिंग के लिए हाइट से जंप कर रहा था. जंप के दौरान अचानक रस्सी टूट गई और पर्यटक नीचे गिर गया, जिससे वह घायल हो गया. इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं घटना के 24 घंटे बाद अब जिला पर्यटन अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री की साहसिक गतिविधि पर रोक लगा दी है.

मुनि की रेती थाना प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि बुधवार 12 नवंबर की शाम गुड़गांव (हरियाणा) के रहने वाले 24 वर्षीय सोनू कुमार साहसिक खेलों का लुत्फ उठाने के लिए शिवपुरी पहुंचे थे. उन्होंने थ्रिल फैक्ट्री नाम की बंजी जंपिंग कंपनी पहुंचकर बंजी जंपिंग की. तभी जंप करने के दौरान रस्सी टूट गई और वह नीचे गिर गया. घायल अवस्था में सोनू को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार जारी है.

 

बंजी जम्पिंग के बारे में मुख्य बातें

यह क्या है: एक ऊँची जगह से कूदने का एक रोमांचक खेल, जिसमें शरीर से एक लोचदार रस्सी बंधी होती है।

कहाँ से कूद सकते हैं: ऊंची इमारतें, पुल, क्रेन या यहाँ तक कि हॉट-एयर बैलून या हेलीकॉप्टर से भी कूद सकते हैं।

कैसे काम करता है: कूदने पर, रस्सी पहले खिंचती है और फिर वापस सिकुड़ती है, जिससे कूदने वाला ऊपर और नीचे उछलता है।

सुरक्षा: कूदने वाले को हेलमेट और हार्नेस जैसे सुरक्षा उपकरण पहनने होते हैं, और यह सुनिश्चित करने के लिए कि रस्सी टूटेगी नहीं, उसे एक भरोसेमंद कंपनी द्वारा आयोजित किया जाना चाहिए।

शारीरिक और मानसिक लाभ: यह हृदय गति को उत्तेजित करता है, रक्त संचार में सुधार करता है, और मांसपेशियों के समन्वय और संतुलन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। यह एक अविश्वसनीय रोमांच प्रदान करता है।

UK Cyber News

Prem Padiyar

साइबर ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट के कारण करोड़ों रुपयों की ठगी के मामले सामने आ रहे है, ये ठग अलग अलग माध्यम से लोगों को ठगते है। कभी पुलिस ऑफिसर बनकर, कभी कोरियर डिलीवरी बॉय बनकर, कभी बैंक कर्मचारी या कभी किसी सरकारी संस्थान के कर्मचारी बनकर, कभी ये राशन कार्ड / आधार कार्ड अपडेट तो कभी आयुष्मान कार्ड अपडेट के नाम पर लोगों को ठगते है, कभी मुसीबत में फंसे करीबी रिश्तेदार या दोस्त बनकर आमजन को ठगते हैं। इनसे बचने का एक मात्र तरीका जागरूकता है। इसके शिकार महिलाएं एवं बुजुर्ग ज्यादातर बनते है, हमारा उद्देश्य रहेगा कि समय समय पर आप लोगों तक साइबर क्राइम की जानकारी एवं सुरक्षा के उपाय पहुंचाया जाय, जिससे हर आदमी साइबर ठगी का शिकार होने से बच सके और अपनी गाढ़ी कमाई को बचा सके, साथ ही हमारी कोशिश रहेगी कि देश दुनिया की तमाम खबरें आप तक पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button
Report By UK Cyber News