अपराधउत्तराखंड

ज्योतिर्मठ पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा, आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार

चमोली। यूके साइबर न्यूज।   दिनांक 19/11/2025 को श्री प्रमोद सिंह पंवार निवासी ग्राम गणाई ज्योतिर्मठ ने कोतवाली ज्योतिर्मठ में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि पातालगंगा के पास स्थित उनकी दुकान के बाहर रखे बैग से ₹23,000/- कीमत का मोबाइल फोन, ₹2,000/- नकद, एटीएम कार्ड, और पैन कार्ड चोरी कर लिया गया है।

तहरीर के आधार पर कोतवाली ज्योतिर्मठ पर तत्काल सुसंगत धाराओं के तहत मु0 अ0 सं0 303(2) व 317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। मामले के खुलासे के लिए पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट के पर्यवेक्षण में और व0 उ0 नि0 विनोद रावत के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने बिना समय गंवाए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और मुखबिरों को सक्रिय करने का कार्य शुरू किया।

पुलिस टीम की अथक मेहनत और तकनीकी दक्षता का परिणाम यह हुआ कि मात्र कुछ ही समय में आरोपी की पहचान कर ली गई। पुलिस ने जीरो बैंड पेट्रोल पंप के पास जाल बिछाकर, हरियाणा के झज्जर जिले के निवासी अमन पुत्र चन्दन कुमार उम्र 35 वर्ष को चोरी किए गए सामान मोबाइल फोन, ₹2,000 के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम

1- व0उ0नि0 विनोद रावत

2- हे0कां0 सतीश रावत

3- कां0 अमित घिल्डियाल

UK Cyber News

Prem Padiyar

साइबर ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट के कारण करोड़ों रुपयों की ठगी के मामले सामने आ रहे है, ये ठग अलग अलग माध्यम से लोगों को ठगते है। कभी पुलिस ऑफिसर बनकर, कभी कोरियर डिलीवरी बॉय बनकर, कभी बैंक कर्मचारी या कभी किसी सरकारी संस्थान के कर्मचारी बनकर, कभी ये राशन कार्ड / आधार कार्ड अपडेट तो कभी आयुष्मान कार्ड अपडेट के नाम पर लोगों को ठगते है, कभी मुसीबत में फंसे करीबी रिश्तेदार या दोस्त बनकर आमजन को ठगते हैं। इनसे बचने का एक मात्र तरीका जागरूकता है। इसके शिकार महिलाएं एवं बुजुर्ग ज्यादातर बनते है, हमारा उद्देश्य रहेगा कि समय समय पर आप लोगों तक साइबर क्राइम की जानकारी एवं सुरक्षा के उपाय पहुंचाया जाय, जिससे हर आदमी साइबर ठगी का शिकार होने से बच सके और अपनी गाढ़ी कमाई को बचा सके, साथ ही हमारी कोशिश रहेगी कि देश दुनिया की तमाम खबरें आप तक पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button
Report By UK Cyber News