
चमोली। यूके साइबर न्यूज। दिनांक 19/11/2025 को श्री प्रमोद सिंह पंवार निवासी ग्राम गणाई ज्योतिर्मठ ने कोतवाली ज्योतिर्मठ में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि पातालगंगा के पास स्थित उनकी दुकान के बाहर रखे बैग से ₹23,000/- कीमत का मोबाइल फोन, ₹2,000/- नकद, एटीएम कार्ड, और पैन कार्ड चोरी कर लिया गया है।
तहरीर के आधार पर कोतवाली ज्योतिर्मठ पर तत्काल सुसंगत धाराओं के तहत मु0 अ0 सं0 303(2) व 317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। मामले के खुलासे के लिए पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट के पर्यवेक्षण में और व0 उ0 नि0 विनोद रावत के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने बिना समय गंवाए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और मुखबिरों को सक्रिय करने का कार्य शुरू किया।
पुलिस टीम की अथक मेहनत और तकनीकी दक्षता का परिणाम यह हुआ कि मात्र कुछ ही समय में आरोपी की पहचान कर ली गई। पुलिस ने जीरो बैंड पेट्रोल पंप के पास जाल बिछाकर, हरियाणा के झज्जर जिले के निवासी अमन पुत्र चन्दन कुमार उम्र 35 वर्ष को चोरी किए गए सामान मोबाइल फोन, ₹2,000 के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम
1- व0उ0नि0 विनोद रावत
2- हे0कां0 सतीश रावत
3- कां0 अमित घिल्डियाल


