
देहरादून।उत्तराखण्ड। यूके साइबर न्यूज। आज सुबह देहरादून के मसूरी से एक दुखद खबर आ रही है जिसमें पिक्चर पैलेस बस अड्डे से कुछ दूरी पर एक कार अनियंत्रित होकर ऊपरी सड़क से नीचे के लिंक मार्ग पर गिर गई। यह घटना सुबह करीब 8:45 बजे हुई। जिसमें कार चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। कर चालक की पहचान राजवीर सिंह (उम्र 20 वर्ष) के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल को तुरंत बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना की वजह प्राथमिक जांच में वाहन का फिसलना बताई जा रही है।


