
टिहरी। यूके साइबर न्यूज। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुजरात के श्रद्धालुओं को लेकर कुंजापुरी दर्शन के लिए जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, पांच श्रद्धालुओं की हुई दर्दनाक मौत, जिलाधिकारी और पुलिस टीम घटनास्थल की ओर रवाना हो गई। टिहरी जिले के नरेंद्रनगर कुंजापुरी मंदिर के पास हुआ हादसा।
उत्तराखंड के टिहरी जिले में नरेंद्रनगर के पास कुंजापुरी मंदिर के समीप गुजरात के श्रद्धालुओं को ले जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।
- बस में 28 से 35 यात्री सवार बताए जा रहे हैं, जो गुजरात से कुंजापुरी दर्शन के लिए आए थे।
- इस हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
- जिलाधिकारी और पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है, और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
- घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है।



