अपराधउत्तराखण्डटेक्नोलॉजीसाइबर क्राइम न्यूज़
साइबर ठगों ने एस आई आर की बनाया ठगी का नया हथियार।
सावधान ! कोई कॉल आए तो न बताएं ओटीपी।

देहरादून/यूके साइबर न्यूज/। एक काल आती है! हेलो मैं आपके क्षेत्र का बी एल ओ बोल रहा हूं! आपके फोन पर एक ओटीपी आया है बता दो! अपने डॉक्यूमेंट भेज दो। यह कॉल किसी ठग की हो सकती है। देश के कई हिस्सों में लोग इस तरह की ठगी का शिकार हो रहे हैं।
अभी तक उत्तराखंड में इस तरह का केस नहीं आया है लेकिन पुलिस ने लोगों को सावधान किया है। एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि लोग ठगी का शिकार न हों इसके लिए इस संबंध में सोशल मीडिया पर प्रचार किया जाएगा।
साइबर पुलिस जल्द ही इस मामले में कोई एडवाइजरी जारी करेगी और जागरूकता मिशन चलाएगी।



