UK Cyber Newsउत्तराखण्ड

ज्योर्तिमठ के समीप तमक नाले में बाढ़ आने के कारण लापता BRO जवान का शव 12 दिन बाद बरामद हुआ।

चमोली/यूके साइबर न्यूज:   10 अगस्त 2026 को ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के ग्राम लोंग सेगड़ी के समीप तमक नाले में अतिवृष्टि के कारण आए तेज पानी एवं मलबे की चपेट में आने से सीमा सड़क संगठन की 123 इकाई में तैनात चालक हवलदार पंकज रुधौला लापता हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही चमोली पुलिस व प्रशासन सहित विभिन्न रेस्क्यू एजेंसियों द्वारा युद्धस्तर पर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

लापता चालक की तलाश के लिए चमोली पुलिस, जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सीमा सड़क संगठन एवं गढ़वाल राइफल्स की टीमें लगातार अभियान में जुटी रहीं। तमक नाले एवं आसपास के संभावित स्थानों के साथ-साथ नदी के किनारे भी सघन खोजबीन की जाती रही।

सर्च अभियान में सर्च एंड रेस्क्यू डॉग स्क्वॉड, एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की विशेष टीमें भी सक्रिय रहीं। दुर्गम एवं चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में संभावित स्थानों की निगरानी एवं सर्चिंग के लिए ड्रोन की भी सहायता ली गई। तेज बहाव, मलबे एवं कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू टीमें लगातार संभावित स्थानों को खंगालती रहीं।

लगातार 12 दिनों तक चले सघन सर्च अभियान के दौरान आज धौलीगंगा नदी के किनारे भला गांव के समीप पंकज रुधौला का शव बरामद कर लिया गया। शव बरामद होने के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

UK Cyber News

Prem Padiyar

साइबर ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट के कारण करोड़ों रुपयों की ठगी के मामले सामने आ रहे है, ये ठग अलग अलग माध्यम से लोगों को ठगते है। कभी पुलिस ऑफिसर बनकर, कभी कोरियर डिलीवरी बॉय बनकर, कभी बैंक कर्मचारी या कभी किसी सरकारी संस्थान के कर्मचारी बनकर, कभी ये राशन कार्ड / आधार कार्ड अपडेट तो कभी आयुष्मान कार्ड अपडेट के नाम पर लोगों को ठगते है, कभी मुसीबत में फंसे करीबी रिश्तेदार या दोस्त बनकर आमजन को ठगते हैं। इनसे बचने का एक मात्र तरीका जागरूकता है। इसके शिकार महिलाएं एवं बुजुर्ग ज्यादातर बनते है, हमारा उद्देश्य रहेगा कि समय समय पर आप लोगों तक साइबर क्राइम की जानकारी एवं सुरक्षा के उपाय पहुंचाया जाय, जिससे हर आदमी साइबर ठगी का शिकार होने से बच सके और अपनी गाढ़ी कमाई को बचा सके, साथ ही हमारी कोशिश रहेगी कि देश दुनिया की तमाम खबरें आप तक पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button
Report By UK Cyber News