उत्तराखण्ड

सेलाकुई की एक फैक्ट्री में आग लगी।

कारणों का खुलासा नहीं हो पाया।

उत्तराखण्ड/देहरादून/यूके साइबर न्यूज/। आज सेलाकुई के औद्योगिक क्षेत्र में परफ्यूम बनाने वाली बालाजी कंपनी में आग लगने की घटना सामने आई है। यह घटना आज दोपहर, रविवार, 14 दिसंबर 2025 को हुई। आग लगने की सूचना मिलने पर अग्निशमन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। खबरों के अनुसार, फैक्टरी परिसर के भीतर से सिलिंडर के धमाकों की आवाज भी सुनाई दी, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

UK Cyber News

Prem Padiyar

साइबर ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट के कारण करोड़ों रुपयों की ठगी के मामले सामने आ रहे है, ये ठग अलग अलग माध्यम से लोगों को ठगते है। कभी पुलिस ऑफिसर बनकर, कभी कोरियर डिलीवरी बॉय बनकर, कभी बैंक कर्मचारी या कभी किसी सरकारी संस्थान के कर्मचारी बनकर, कभी ये राशन कार्ड / आधार कार्ड अपडेट तो कभी आयुष्मान कार्ड अपडेट के नाम पर लोगों को ठगते है, कभी मुसीबत में फंसे करीबी रिश्तेदार या दोस्त बनकर आमजन को ठगते हैं। इनसे बचने का एक मात्र तरीका जागरूकता है। इसके शिकार महिलाएं एवं बुजुर्ग ज्यादातर बनते है, हमारा उद्देश्य रहेगा कि समय समय पर आप लोगों तक साइबर क्राइम की जानकारी एवं सुरक्षा के उपाय पहुंचाया जाय, जिससे हर आदमी साइबर ठगी का शिकार होने से बच सके और अपनी गाढ़ी कमाई को बचा सके, साथ ही हमारी कोशिश रहेगी कि देश दुनिया की तमाम खबरें आप तक पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button
Report By UK Cyber News