उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट।

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण राज्य के कई हिस्सों में अलर्ट जारी किया गया है जिसमें मुख्यतह उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।
- आज चमोली के जोशीमठ के औली में न्यूनतम तापमान -6°C दर्ज किया गया है। मुक्तेश्वर में पारा 2.5°C तक गिर गया है।
- हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में घना कोहरा छाए रहने और पाला पड़ने का अनुमान है।
- देहरादून ऋषिकेश में भी दिन भर बादल छाए हुए थे जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।



