
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित तोता घाटी में आज (सोमवार, 23 फरवरी 2026) तड़के एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सोमवार तड़के हुआ। ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर सीमेंट लादकर जा रहे एक ट्रक के ऊपर पहाड़ी से अचानक भारी-भरकम बोल्डर गिर गया। पत्थर गिरने से ट्रक के केबिन के परखच्चे उड़ गए और एक बड़ा बोल्डर सीधे चालक के ऊपर जा गिरा, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मुरारी लाल 55 वर्ष ग्राम पुदियानी, कर्णप्रयाग, चमोली सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद बोल्डर के नीचे दबे चालक के शव को बाहर निकाला जा सका।
इस हादसे और मलबे के कारण नेशनल हाईवे लगभग चार घंटे तक पूरी तरह बंद रहा। सोमवार सुबह मलबे और पत्थरों को हटाकर मार्ग को फिर से यातायात के लिए खोल दिया गया है।
तोता घाटी को भूस्खलन और पत्थर गिरने के लिहाज से बेहद संवेदनशील ‘ब्लैक स्पॉट’ माना जाता है। पहाड़ी काटकर सड़क चौड़ीकरण के बाद से यहां अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं।



