
बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Bengaluru Airport) पर रविवार देर रात एक खतरनाक घटना बाल-बाल टल गई। यहां एक व्यक्ति ने टैक्सी चालकों पर लंबा चाकू लेकर हमला करने की कोशिश की। CISF की त्वरित कार्रवाई से किसी बड़े हादसे से बचा लिया गया। आरोपी की पहचान सोहेल अहमद के रूप में हुई है, जिसे सीआईएसएफ ने मौके पर ही काबू कर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और CCTV फुटेज ने इस पूरे मामले को और भी रहस्यमयी बना दिया है। आख़िर आरोपी की असली मंशा क्या थी?



