अपराधउत्तराखंडदिल्लीदेश

दिल्ली की घटना के बाद चमोली पुलिस अलर्ट मोड में!

जगह- जगह रात भर चेकिंग अभियान चलाया।

चमोली/ उत्तराखण्ड/ यूके साइबर रिपोर्ट/ दिल्ली में घटित हुई घटना के बाद चमोली पुलिस ने जनपद भर में सुरक्षा व्यवस्था को और मज़बूत करते हुए सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा क्षेत्र में गश्त और चेकिंग को तेज़ कर दिया गया है।

होटल, ढाबों, बस अड्डों, टैक्सी स्टैंडों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस टीमें लगातार पहुंचकर वाहनों की गहन जांच कर रही हैं,संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर रही हैं,और हर गतिविधि पर पैनी नज़र बनाए हुए हैं।

किसी भी स्थिति में सुरक्षा में लापरवाही न हो, इसके लिए पुलिस बल को लगातार रात्रि गश्त, चेकिंग प्वाइंट निरीक्षण और सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

चमोली पुलिस आमजन से अपील करती है —

किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नज़दीकी थाना को दें।

आपकी एक सूचना किसी बड़ी घटना को रोक सकती है।

आपको बता दें कि दिल्ली के लालकिले के पास एक जोरदार धमाका हुआ, प्रथम दृष्टिकोण से आतंकी हमला लग रहा है। जांच टीमें अभी जांच पर है, इस हमले में अभी तक 06 लोगों की मौत हो गई है, 30 से अधिक घायल है, मृतकों की स्थिति ये है कि सिर्फ 2 की पहचान हो पाई है 06 की पहचान DNA से की जाएगी।

UK Cyber News

Prem Padiyar

साइबर ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट के कारण करोड़ों रुपयों की ठगी के मामले सामने आ रहे है, ये ठग अलग अलग माध्यम से लोगों को ठगते है। कभी पुलिस ऑफिसर बनकर, कभी कोरियर डिलीवरी बॉय बनकर, कभी बैंक कर्मचारी या कभी किसी सरकारी संस्थान के कर्मचारी बनकर, कभी ये राशन कार्ड / आधार कार्ड अपडेट तो कभी आयुष्मान कार्ड अपडेट के नाम पर लोगों को ठगते है, कभी मुसीबत में फंसे करीबी रिश्तेदार या दोस्त बनकर आमजन को ठगते हैं। इनसे बचने का एक मात्र तरीका जागरूकता है। इसके शिकार महिलाएं एवं बुजुर्ग ज्यादातर बनते है, हमारा उद्देश्य रहेगा कि समय समय पर आप लोगों तक साइबर क्राइम की जानकारी एवं सुरक्षा के उपाय पहुंचाया जाय, जिससे हर आदमी साइबर ठगी का शिकार होने से बच सके और अपनी गाढ़ी कमाई को बचा सके, साथ ही हमारी कोशिश रहेगी कि देश दुनिया की तमाम खबरें आप तक पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button
Report By UK Cyber News