‘चैंपियन’का महा-विस्फोट गणेश गोदियाल और हरक सिंह रावत के ‘मुंबई डायरी’ के खोले राज:
हरक का डांस और गोदियाल की 'मेहमानवाजी'... चैंपियन ने खोल दी मुंबई डायरी! बोले- 'मैं राजघराने का पहलवान हूँ, तुम्हारी तरह नहीं

देहरादून। लक्सर। ukcybernews:
उत्तराखंड की राजनीति के सबसे बेबाक और अक्सर विवादों में रहने वाले कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन’ ने एक बार फिर सियासी गलियारों में भूचाल ला दिया है। एक वायरल वीडियो में चैंपियन ने कांग्रेस के दिग्गज नेताओं— गणेश गोदियाल और हरक सिंह रावत पर ऐसे सनसनीखेज आरोप लगाए हैं, जिससे देवभूमि की सियासत गरमा गई है।
गोदियाल भाई, अक्ल पर जोर डालो!”
वीडियो में चैंपियन सीधे तौर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को निशाने पर लेते हुए कहते हैं कि उनकी याददाश्त कमजोर हो गई है। चैंपियन ने याद दिलाया कि जब गोदियाल पहली बार विधायक बने थे, तब वे चैंपियन के साथ मुंबई (बम्बई) गए थे।
नवी मुंबई का वो’डांस बार’और बार-बालाओं’का नाच
चैंपियन ने आरोप लगाया कि गणेश गोदियाल ही उन्हें नवी मुंबई के एक डांस बार में लेकर गए थे। उन्होंने दावा किया कि गोदियाल के ऑफिस के पास ही बार-बालाओं का नाच हुआ था, जिसमें हरक सिंह रावत ने भी डांस किया था। चैंपियन ने कटाक्ष करते हुए कहा- “मैं तो पहलवान हूँ, मुझे नाचना नहीं आता, मैं तो बस धर्मेंद्र की तरह शो देख रहा था।”
चरित्रवान हूँ, खानदानी हूँ…खुली चुनौती देता हूँ
विरोधियों द्वारा उन पर लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए चैंपियन ने खुद को ‘चरित्रवान’ और ‘राज परिवार’ का बताया। उन्होंने गणेश गोदियाल को खुली चुनौती देते हुए कहा कि वे किसी भी मंच पर उनसे मुकाबला कर लें- चाहे बात अंग्रेजी बोलने की हो, हिंदी की हो या उर्दू की।
“60 साल की उम्र में भी फिट हूँ, ज्ञानी हूँ और राज परिवार से हूँ, मुझे अभिमान है!” — कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन
हरक सिंह के’आंसुओं’और पुराने मुकदमों का किया जिक्र
चैंपियन यहीं नहीं रुके, उन्होंने हरक सिंह रावत के विधानसभा में रोने वाले वाकये और उन पर दर्ज पुराने मुकदमों का जिक्र करते हुए उन्हें ‘मेंढक’ तक कह डाला। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उन पर झूठे आरोप लगाए गए, तो वे सबके कच्चे चिट्ठे खोल देंगे।
(Disclaimer)
”इस लेख में व्यक्त किए गए विचार और लगाए गए आरोप पूरी तरह से कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन’ के निजी वक्तव्य हैं। ukcybernews का उद्देश्य केवल सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी और वायरल घटनाक्रम को पाठकों तक पहुँचाना है। हमारा पोर्टल इस वीडियो की सत्यता या इसमें लगाए गए व्यक्तिगत आरोपों की पुष्टि नहीं करता है और न ही इसके लिए उत्तरदायी है। हम सभी पक्षों (गणेश गोदियाल, हरक सिंह रावत या अन्य) का पक्ष भी समान रूप से रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”


