उत्तराखंडउत्तराखंड पुलिसउत्तराखण्ड क्रांति दलजवानट्रैफिकदेहरादूनसोशल मीडिया
वर्दी भले उतरी,पर जज्बा अभी भी ऑन ड्यूटी
पुलिस का हाथ बंटाने खुद आगे आये UKD का पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ
देहरादून। राजधानी की सड़कों पर लगने वाले भारी जाम और आम जनता की तकलीफों को देखते हुए आज उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ने एक बड़ी पहल की है। प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महिपाल सिंह पुंडीर और कर्नल सुनील कोटनाला के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने आज शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए पुलिस प्रशासन को सहयोग देने का निर्णय लिया।
पूर्व सैनिकों ने कहा कि उनका अनुशासन और अनुभव ट्रैफिक को नियंत्रित करने में मददगार साबित हो सकता है। उन्होंने आम जनता से भी नियमों का पालन करने की अपील की। इस पहल को स्थानीय नागरिकों ने एक सकारात्मक शुरुआत बताया है।
रिपोर्ट:- प्रेम पडियार


