मशहूर ब्लॉगर कैलाश जोशी की जनता से भावुक अपील हल्द्वानी की इस बुजुर्ग माँ को घर पहुँचाने में मदद करें
हल्द्वानी। उत्तराखण्ड
सामाजिक कार्यों में हमेशा तत्पर रहने वाले हल्द्वानी के लोकप्रिय ब्लॉगर कैलाश चंद्र जोशी जी ने एक बुजुर्ग महिला की तलाश के लिए क्षेत्रवासियों से मदद मांगी है। देवालचौर बंदोबस्ती निवासी मंदोदरी देवी (65 वर्ष) बीते मंगलवार सुबह से लापता हैं।
कैलाश जोशी जी ने इस खबर को साझा करते हुए बताया कि ये माता जी सुबह करीब 6:25 बजे घर से निकली थीं। सीसीटीवी कैमरों में उनकी आखिरी लोकेशन सड़क पर पैदल जाते हुए कैद हुई है, जहाँ उन्होंने पीले रंग की साड़ी पहनी हुई है। जोशी जी ने सभी से निवेदन किया है कि इस जानकारी को अधिक से अधिक साझा करें ताकि उन्हें सुरक्षित घर वापस लाया जा सके।
परिजनों तक सूचना पहुँचाने के लिए:
अगर आपको मंदोदरी देवी जी के बारे में कोई भी सुराग मिले, तो कृपया तुरंत इस नंबर पर कॉल करें:
📞 9837991989
रिपोर्ट व वीडियो क्रेडिट:- कैलाश चंद्र जोशी (ब्लॉगर) हल्द्वानी उत्तराखण्ड


