उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिक विश्लेषण

चैंपियन के ‘मुंबई कांड’ पर गोदियाल का महा-विस्फोट!

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को बनाया गवाह, बोले- "नादान की दोस्ती जी का जंजाल"

देहरादून (UK Cyber News):

उत्तराखंड की राजनीति में कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और गणेश गोदियाल के बीच छिड़ा ‘वीडियो युद्ध’ अब एक ऐसे मोड़ पर आ गया है जहाँ बीजेपी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की भी एंट्री हो गई है। चैंपियन द्वारा लगाए गए ‘मुंबई डांस बार’ के आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल ने न केवल आरोपों का जवाब दिया, बल्कि पूरी कहानी ही पलट दी है।

1.”पार्टी मेरी, पैसा मेरा और अब तोहमत भी मुझ पर?”

​गणेश गोदियाल ने स्वीकार किया कि साल 2002-03 में मुंबई में एक पार्टी हुई थी, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पार्टी उन्होंने खुद नहीं, बल्कि चैंपियन और अन्य बीजेपी-कांग्रेस विधायकों की जिद पर दी थी। गोदियाल ने कहा, “हवाई अड्डे पर इन लोगों ने पार्टी मांगी थी। मैंने अच्छे होटल में इंतजाम किया, लेकिन चैंपियन साहब को मजा नहीं आया। वो बोले- मुंबई आए हैं तो नाच-गाना होना चाहिए।”

2.महेंद्र भट्ट को बनाया सबसे बड़ा ‘गवाह’

​इस पूरे विवाद में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब गोदियाल ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का नाम लिया। गोदियाल ने चुनौती भरे लहजे में कहा, “उस पार्टी में आज के मेरे सबसे बड़े प्रतिद्वंदी महेंद्र भट्ट भी मौजूद थे। चैंपियन झूठ बोल रहे हैं या सच, ये महेंद्र भट्ट जी से पूछिए। वो सबसे बेहतर गवाह हैं।”

3.’डांस बार’ की हकीकत और युधिष्ठिर का प्रसंग

​गोदियाल ने बताया कि विधायकों की ‘भारी मांग’ पर वे उन्हें एक क्लब में ले गए थे। उन्होंने कहा, “परमेश्वर साक्षी है, मैं और कुछ अन्य विधायक सिर्फ खाने की टेबल पर बैठे रहे। कुछ विधायक डांस फ्लोर तक भी गए और डांस किया। इसमें अनैतिक कुछ नहीं था, लेकिन आज 25 साल बाद चैंपियन इसे ‘लांछन’ के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं।”

4.”नादान की पहचान, जी का जंजाल”

​चैंपियन पर तीखा कटाक्ष करते हुए गोदियाल ने कहा कि उन्होंने चैंपियन के ‘मन को रखने’ के लिए उस समय अपना काफी पैसा खर्च कर पार्टी दी थी, लेकिन आज वही मित्र उन पर कीचड़ उछाल रहे हैं। उन्होंने चैंपियन की विद्वत्ता के दावों पर भी तंज कसा और कहा कि वे किसी से मुकाबला नहीं करना चाहते।

UK Cyber News की विशेष टिप्पणी:

​यह लड़ाई अब सिर्फ दो नेताओं की नहीं रही, बल्कि इसमें बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व का नाम भी घसीटा जा चुका है। अब सबकी नजरें महेंद्र भट्ट के बयान पर टिकी हैं। क्या वे गोदियाल के दावों की पुष्टि करेंगे या चैंपियन के पक्ष में खड़े होंगे?

 डिस्क्लेमर:

ये खबर सोशल मीडिया मा वायरल वीडियो अर गणेश गोदियाल का बयान पर आधारित च। UK Cyber News यैकी पुष्टी नी करदू। हमारू काम सिर्फ सबी पक्षों की बात जनता तक पौंछौण च।

UK Cyber News

Prem Padiyar

साइबर ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट के कारण करोड़ों रुपयों की ठगी के मामले सामने आ रहे है, ये ठग अलग अलग माध्यम से लोगों को ठगते है। कभी पुलिस ऑफिसर बनकर, कभी कोरियर डिलीवरी बॉय बनकर, कभी बैंक कर्मचारी या कभी किसी सरकारी संस्थान के कर्मचारी बनकर, कभी ये राशन कार्ड / आधार कार्ड अपडेट तो कभी आयुष्मान कार्ड अपडेट के नाम पर लोगों को ठगते है, कभी मुसीबत में फंसे करीबी रिश्तेदार या दोस्त बनकर आमजन को ठगते हैं। इनसे बचने का एक मात्र तरीका जागरूकता है। इसके शिकार महिलाएं एवं बुजुर्ग ज्यादातर बनते है, हमारा उद्देश्य रहेगा कि समय समय पर आप लोगों तक साइबर क्राइम की जानकारी एवं सुरक्षा के उपाय पहुंचाया जाय, जिससे हर आदमी साइबर ठगी का शिकार होने से बच सके और अपनी गाढ़ी कमाई को बचा सके, साथ ही हमारी कोशिश रहेगी कि देश दुनिया की तमाम खबरें आप तक पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button
Report By UK Cyber News