उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में अपहरण की अफवाह निकली बेबुनियाद, CCTV जांच में साफ हुआ पूरा सच

दून इंटरनेशनल स्कूल के बाहर अपहरण की अफवाह निकली झूठी, SSP अजय सिंह ने अभिभावकों से पैनिक न होने की अपील की

देहरादून

दून इंटरनेशनल स्कूल के बाहर कथित अपहरण की कोशिश को लेकर फैली अफवाहों पर पुलिस ने स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय सिंह ने बताया कि स्कूल परिसर और आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच में यह साफ हो गया कि अपहरण जैसी कोई घटना हुई ही नहीं।
SSP के अनुसार, CCTV फुटेज में एक महिला कुछ छात्रों से बातचीत करती दिखाई दी, जिसके बाद बच्चों के बीच गलतफहमी फैली और मामला अपहरण की अफवाह में बदल गया। पुलिस ने CCTV में दिख रहे बच्चों की पहचान कर उनसे पूछताछ की, जिसमें स्पष्ट हुआ कि किसी तरह की जबरदस्ती या संदिग्ध गतिविधि नहीं हुई थी।

पुलिस ने संबंधित महिला और उसके परिवार से भी संपर्क किया। महिला ने बताया कि उसके पति का इलाज गांधी शताब्दी अस्पताल में चल रहा है और उसके हाथ में दिखाई दे रही वस्तु इलाज से जुड़ी दवाइयाँ थीं।

SSP अजय सिंह ने अभिभावकों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरों पर भरोसा न करें, किसी भी शंका की स्थिति में सीधे पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है, लेकिन अफवाहें कानून-व्यवस्था और सामाजिक माहौल को बिगाड़ती हैं।

दून इंटरनेशनल स्कूल के बाहर अपहरण की खबर महज़ एक गलतफहमी साबित हुई। CCTV जांच और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो चुकी है।

UK Cyber News

Prem Padiyar

साइबर ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट के कारण करोड़ों रुपयों की ठगी के मामले सामने आ रहे है, ये ठग अलग अलग माध्यम से लोगों को ठगते है। कभी पुलिस ऑफिसर बनकर, कभी कोरियर डिलीवरी बॉय बनकर, कभी बैंक कर्मचारी या कभी किसी सरकारी संस्थान के कर्मचारी बनकर, कभी ये राशन कार्ड / आधार कार्ड अपडेट तो कभी आयुष्मान कार्ड अपडेट के नाम पर लोगों को ठगते है, कभी मुसीबत में फंसे करीबी रिश्तेदार या दोस्त बनकर आमजन को ठगते हैं। इनसे बचने का एक मात्र तरीका जागरूकता है। इसके शिकार महिलाएं एवं बुजुर्ग ज्यादातर बनते है, हमारा उद्देश्य रहेगा कि समय समय पर आप लोगों तक साइबर क्राइम की जानकारी एवं सुरक्षा के उपाय पहुंचाया जाय, जिससे हर आदमी साइबर ठगी का शिकार होने से बच सके और अपनी गाढ़ी कमाई को बचा सके, साथ ही हमारी कोशिश रहेगी कि देश दुनिया की तमाम खबरें आप तक पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button
Report By UK Cyber News