
देहरादून / यूके साइबर न्यूज/। देहरादून के राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी क्षेत्र में आज 13 फरवरी 2026 फिर से एक गोलीकांड की खबर ने शहर को दहला दिया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सिल्वर सिटी स्थित एक जिम में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना इसलिए भी अधिक गंभीर है क्योंकि अभी दो दिन पहले ही (11 फरवरी) शहर के बीचों-बीच तिब्बती मार्केट के पास गैस एजेंसी मालिक अर्जुन शर्मा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
राजपुर रोड, सिल्वर सिटी मॉल के पास स्थित एक जिम को गोली मार दी गई है, अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को निशाना बनाकर फायरिंग की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। मॉल और आसपास के सुरक्षा घेरे को कड़ा कर दिया गया है।
बीते 48 घंटों में देहरादून की स्थिति:
शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि बैक-टू-बैक दो बड़े शूटआउट हुए हैं।
अर्जुन शर्मा हत्याकांड (11 फरवरी): परेड ग्राउंड के पास तिब्बती मार्केट में गैस एजेंसी मालिक को मारा गया। पुलिस ने इस मामले में दो शूटरों राजीव और पंकज राणा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है और साजिश में मृतक की मां के शामिल होने की बात सामने आई है। सिल्वर सिटी गोलीकांड आज की इस घटना ने व्यापारियों और स्थानीय निवासियों के बीच दहशत पैदा कर दी है।
एसएसपी देहरादून ने शहर भर में नाकेबंदी के आदेश दिए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।



