उत्तराखंडधार्मिकव्यापारसाइबर क्राइम न्यूज़

उत्तराखण्ड में दिपावली के दौरान रिकॉर्ड तोड़ शराब की बिक्री हुई।

बिक्री से ₹367 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ।

आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार दीपावली सीजन (लगभग 15 दिनो) के दौरान शराब बिक्री की मात्रा राज्यभर में 6.67 लाख पेटी शराब की बिक्री हुई। बिक्री से ₹367 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ। यह बिक्री पिछले साल की दिवाली की तुलना में लगभग 20 से 25 प्रतिशत अधिक है, जब बिक्री लगभग ₹280-300 करोड की रही। इस बार दीपावली के उत्सव के साथ-साथ शराब की खपत में भी भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

जिसमें देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी,  नैनीताल, उधम सिंह नगर जिले के शहर सबसे आगे दिखाई दिए। साथ ही पहाड़ी जिलों में भी शराब की खूब बिक्री हुई। सोचनीय विषय है कि देवभूमि के नाम से अपनी पहचान रखने वाला इस राज्य की देवतुल्य जनता  इस महापर्व के दौरान इतनी शराब पी गई। क्या ये उत्तराखण्ड को सही दिशा मिल रही है? क्या यह इस राज्य का भविष्य है? या फिर सिर्फ सरकारी राजस्व के लिए इस राज्य की युवा पीढ़ी को जानबूझकर अंधेरे में धकेला जा रहा है? इन सब सवालों का जवाब तो देव भूमि की देवतुल्य जनता ही दे सकती है। एक तरफ सदियों से मनाए जाने वाले इस दीपोत्सव में लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा और भैया दूज जैसे पर्व मनाए जाते है दूसरी तरफ शराब की अंधाधुन बिक्री! क्या यही है उत्तराखंड का चौमुखी विकास? क्या यही है उत्तराखंड का दशक? हम उत्तराखण्ड के स्थापना की 25 वीं वर्षगांठ रजत जयंती के रूप में मनाने जा रहे है। इस युवा प्रदेश का शायद यही चौमुखी विकास है।

UK Cyber News

Prem Padiyar

साइबर ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट के कारण करोड़ों रुपयों की ठगी के मामले सामने आ रहे है, ये ठग अलग अलग माध्यम से लोगों को ठगते है। कभी पुलिस ऑफिसर बनकर, कभी कोरियर डिलीवरी बॉय बनकर, कभी बैंक कर्मचारी या कभी किसी सरकारी संस्थान के कर्मचारी बनकर, कभी ये राशन कार्ड / आधार कार्ड अपडेट तो कभी आयुष्मान कार्ड अपडेट के नाम पर लोगों को ठगते है, कभी मुसीबत में फंसे करीबी रिश्तेदार या दोस्त बनकर आमजन को ठगते हैं। इनसे बचने का एक मात्र तरीका जागरूकता है। इसके शिकार महिलाएं एवं बुजुर्ग ज्यादातर बनते है, हमारा उद्देश्य रहेगा कि समय समय पर आप लोगों तक साइबर क्राइम की जानकारी एवं सुरक्षा के उपाय पहुंचाया जाय, जिससे हर आदमी साइबर ठगी का शिकार होने से बच सके और अपनी गाढ़ी कमाई को बचा सके, साथ ही हमारी कोशिश रहेगी कि देश दुनिया की तमाम खबरें आप तक पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button
Report By UK Cyber News