रामलीला कमेटी रॉगतोली द्वारा तीसरे दिन का मंचन
सीता स्वयंवर के साथ साथ लक्ष्मण-परशुराम संवाद के साथ तीसरे दिन का समापन

रामलीला कमेटी रॉगतोली द्वारा रामलीला मैदान राँगतोली में तीसरे दिन का रामलीला मंचन किया गया, जिसमें सर्वप्रथम तृतीय दिवस रामलीला में मुख्य अतिथि कनिष्ठ प्रमुख दशोली शालिनी खत्री के प्रतिनिधि के रूप मे सुभाष खत्री जी ने उद्घाटन किया साथ मे नरेंद्र तोपवाल क्षेत्र पंचायत सरतोली एवं विक्रम रावत क्षेत्र पंचायत पलेठी एवं नंदन कुमार क्षेत्र पंचायत मैठाणा एवं सुरेंद्र पंवार पूर्व प्रधान हरमनी एवं राजपाल सिंह नेगी सरपंच हरमनी मौजूद रहे। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह असवाल, उपाध्यक्ष दुर्लप पडियार, कोषाध्यक्ष सुखदेव असवाल, सचिव जयदीप पडियार, राँगतोली महिला मंगल दल एवं युवा मंगल दल वालों ने सभी मुख्यातिथि का स्वागत किया।
रामलीला के मंचन में सीता स्वयंवर और लक्ष्मण परशुराम संवाद ने मुख्य तौर दर्शकों का ध्यान केंद्रित किया। बहुत सारे लोगों ने देश विदेश से फेसबुक/ यूट्यूब के माध्यम से लाइव रामलीला का लुफ्त लिया।
मुख्य किरदारों में –
राम – मोहित गुसाईं, लक्ष्मण – विवेक पडियार, सीता – दिव्यांशु, जनक – अरविंद पाल सिंह, परशुराम – दुर्लप सिंह पडियार के साथ तमाम लोग शामिल रहे।


