देहरादून में आयोजित “एकता पदयात्रा”
घंटाघर से चीड़ बाग तक रहेगा 8 किलोमीटर लंबा रूट

लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती, जिसे राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है, इस अवसर पर देहरादून में आयोजित माल्यार्पण, श्रद्धांजलि और एकता पदयात्रा का कार्यक्रम 31 अक्टूबर को हो रहा है।
श्रद्धांजलि: लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।
तत्पश्चात एकता पदयात्रा (रन फॉर यूनिटी) राष्ट्रीय एकता और अखंडता के संदेश को फैलाने के लिए एक विशाल पदयात्रा/मैराथन का आयोजन किया जाएगा। देहरादून में यह यात्रा घंटाघर से शहीद स्थल तक आयोजित होने की की जा रही है जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वप्रथन सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात यात्रा का शुभारंभ किया। यह आयोजन सरदार पटेल जी के राष्ट्र निर्माण, एकता और अखंडता के प्रति दिए गए अमूल्य योगदान को याद करने और सम्मान देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। देहरादून में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली एकता पदयात्रा का रूट निम्नलिखित है:
यह विशाल एकता पदयात्रा 31 अक्टूबर, 2025 को सुबह 7:30 बजे शुरू हुई।
यात्रा का रूट:
* प्रारंभिक स्थल: घंटाघर स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थल।
* गंतव्य स्थल: शहीद स्थल, चीड़ बाग।
यह पदयात्रा लगभग 8 किलोमीटर लंबी है।
इस कार्यक्रम के दौरान यातायात को सुव्यवस्थित रखने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू किया गया है।
इस यात्रा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा मंत्री रेखा आर्या, गणेश जोशी राज्य सभा सांसद नरेश बंसल आदि मौजूद रहे।


