अपराधउत्तराखंडक्राइमदेहरादून

देहरादून में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, तिब्बती मार्केट में दहशत

डालनवाला क्षेत्र में वारदात, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, चेक पोस्ट पर सख़्त चेकिंग

देहरादून।

राजधानी देहरादून में अपराधियों के हौसले एक बार फिर कानून व्यवस्था पर भारी पड़ते नज़र आए। डालनवाला कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तिब्बती मार्केट में दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घायल युवक को तत्काल एंबुलेंस के ज़रिये अस्पताल पहुँचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की गई।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है, वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर शहर के सभी प्रमुख चेक पोस्टों पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में घटना को सुनियोजित बताया जा रहा है, हालांकि हत्या के कारणों को लेकर पुलिस अभी स्पष्ट कुछ कहने से बच रही है।

दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस वारदात ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल के दिनों में लगातार सामने आ रही हत्या और आपराधिक घटनाओं से आम लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों में पुलिस और कानून का भय खत्म होता जा रहा है। सवाल यह है कि राजधानी में खुलेआम गोली चल रही है तो आम नागरिक खुद को कितना सुरक्षित माने?

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

“घटना के बाद प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर आम नागरिकों के बीच चिंता बढ़ती दिखाई दे रही है, जिसे देखते हुए प्रशासन से प्रभावी और त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।”

UK Cyber News

Prem Padiyar

साइबर ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट के कारण करोड़ों रुपयों की ठगी के मामले सामने आ रहे है, ये ठग अलग अलग माध्यम से लोगों को ठगते है। कभी पुलिस ऑफिसर बनकर, कभी कोरियर डिलीवरी बॉय बनकर, कभी बैंक कर्मचारी या कभी किसी सरकारी संस्थान के कर्मचारी बनकर, कभी ये राशन कार्ड / आधार कार्ड अपडेट तो कभी आयुष्मान कार्ड अपडेट के नाम पर लोगों को ठगते है, कभी मुसीबत में फंसे करीबी रिश्तेदार या दोस्त बनकर आमजन को ठगते हैं। इनसे बचने का एक मात्र तरीका जागरूकता है। इसके शिकार महिलाएं एवं बुजुर्ग ज्यादातर बनते है, हमारा उद्देश्य रहेगा कि समय समय पर आप लोगों तक साइबर क्राइम की जानकारी एवं सुरक्षा के उपाय पहुंचाया जाय, जिससे हर आदमी साइबर ठगी का शिकार होने से बच सके और अपनी गाढ़ी कमाई को बचा सके, साथ ही हमारी कोशिश रहेगी कि देश दुनिया की तमाम खबरें आप तक पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button
Report By UK Cyber News