उत्तराखंडराजनीतिक विश्लेषण
धूम धाम से मनाया गया पूर्व सैनिक अर्ध सैनिक संयुक्त संगठन नत्थुवाला देहरादून का 10 वाँ स्थापन दिवस समारोह
मेजर संतोष भंडारी, कर्नल सुनील कोटनाला, कर्नल ईश्वर सिंह फर्स्वाण समेत कई पूर्व सैनिक एवं नेतागण हुए शामिल

देहरादून। 26/10/2025
आज देहरादून स्थित नत्थूवावाला के रामा फार्म निकट सुभाष चंद्र बोस एकेडमी में हीरा सिंह फर्स्वाण की अध्यक्षता में पूर्व सैनिक अर्ध सैनिक संयुक्त संगठन का 10 वाँ स्थापना दिवस का समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कर्नल सुनील कोटनाला, मेजर संतोष भंडारी, पी0 सी0 थपलियाल सहित यूकेडी के महानगर अध्यक्ष परवीन रमोला, राजेंद्र बिष्ट, आशुतोष नेगी, विजय बौड़ाई आदि शामिल रहे साथ ही इस समारोह में पूर्व सैनिकों ने आर्मी में रहे अपने अनुभवों को साझा किया साथ ही प्रदेश में बढ़ रहे नशे के कारोबारों के लिए प्रदेश सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया साथ ही पलायन, बिगड़ती स्वस्थ व्यवस्था, शिक्षा की बिगड़ती व्यवस्था के लिए भी सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया।


