
ऋषिकेश एक बार फिर से सुर्खियों में बना हुआ है यहां पर एक स्थानीय युवक की चाकू मारकर हत्या का मामला सामने आया है, यह घटना मुनि की रेती के खारास्रोत के पास दोगी पट्टी के ग्राम सभा मठियाली के अजेंद्र कंडारी की चाकू मारकर हत्या कर दिया गया है, जिसके बाद शव को ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल लाया गया जहां पर स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। साथ ही शासन/ प्रशाशन के खिलाप नारेबाजी की। इस घटना के बाद ऋषिकेश के स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा हुआ है यहां की जनता में आक्रोश बना हुआ है, पुलिस प्रशाशन ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी किसी अन्य प्रदेश का बताया जा रहा है। इस घटना के बाद एक बार फिर से योग नगरी में भय का माहौल बना हुआ है, जनता में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ रोष बना हुआ है।


