उत्तराखण्डस्वास्थ्य

सी व्यू सेवा ट्रस्ट द्वारा नेत्र जांच कैंप का आयोजन।

सैकड़ों लोगों ने कराई आंखों की जांच।

देहरादून/यूके साइबर न्यूज/ रविवार 7/12/2025।   सी व्यू सेवा ट्रस्ट ने लोअर तुनुवाला में निशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों लोगों की निशुल्क नेत्र जाँच की गई और उचित सलाह दी गई। इस शिविर में कुछ लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए सेलेक्ट किया गया, जिनका निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। सी व्यू सेवा ट्रस्ट उत्तराखण्ड के अलग अलग हिस्सों में अक्सर नेत्र जांच कैंप लगाते रहते है, जिसमें ये हजारों लोगों के नेत्रों की जांच कर चुके है।

इस अवसर पर विशेष सहयोग पूजा नेगी जी, नवनीत सोलंकी जी ने दिया। सी व्यू सेवा ट्रस्ट की तरफ से डॉ. महावीर बर्त्वाल, अशोक भट्ट (सीनियर ऑप्टोमेट्रिस्ट), कुलभूषण नैथानी आदि लोग मौजूद रहे।

ट्रस्ट का यह प्रयास सभी लोगो को स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। नर सेवा नारायण सेवा के रूप में काम करने वाले सी व्यू सेवा ट्रस्ट की समाज में काफी सराहना की जाती है। इस अवसर पर सी व्यू सेवा ट्रस्ट के संस्थापक डॉ महावीर बर्त्वाल ने कहा -:

सी व्यू सेवा ट्रस्ट एक ऐसा ट्रस्ट है जो सदैव जन कल्याण के कार्यों के लिए अग्रसर रहता है, और भविष्य में भी ऐसे कार्य करते रहेंगे साथ ही उन्होंने कहा बिना किसी सरकारी मदद के सी व्यू सेवा ट्रस्ट के द्वारा अभी तक हजारों लोगों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया जा चुका है।

UK Cyber News

Prem Padiyar

साइबर ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट के कारण करोड़ों रुपयों की ठगी के मामले सामने आ रहे है, ये ठग अलग अलग माध्यम से लोगों को ठगते है। कभी पुलिस ऑफिसर बनकर, कभी कोरियर डिलीवरी बॉय बनकर, कभी बैंक कर्मचारी या कभी किसी सरकारी संस्थान के कर्मचारी बनकर, कभी ये राशन कार्ड / आधार कार्ड अपडेट तो कभी आयुष्मान कार्ड अपडेट के नाम पर लोगों को ठगते है, कभी मुसीबत में फंसे करीबी रिश्तेदार या दोस्त बनकर आमजन को ठगते हैं। इनसे बचने का एक मात्र तरीका जागरूकता है। इसके शिकार महिलाएं एवं बुजुर्ग ज्यादातर बनते है, हमारा उद्देश्य रहेगा कि समय समय पर आप लोगों तक साइबर क्राइम की जानकारी एवं सुरक्षा के उपाय पहुंचाया जाय, जिससे हर आदमी साइबर ठगी का शिकार होने से बच सके और अपनी गाढ़ी कमाई को बचा सके, साथ ही हमारी कोशिश रहेगी कि देश दुनिया की तमाम खबरें आप तक पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button
Report By UK Cyber News