उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा में भीषण बस दुर्घटना।

अल्मोड़ा में एक बस दुर्घटना हो गई,  हादसा मंगलवार सुबह लगभग 8:00 बजे अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण-विनायक मार्ग पर ‘शिलापानी बैंड’ के पास हुआ।  KMOU की यह बस UK 07 PA 4025 सुबह 6 बजे द्वाराहाट के नौबाड़ा से रामनगर के लिए रवाना हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जांच के अनुसार, सड़क पर बने एक गड्ढे में टायर धंसने और अचानक स्टेयरिंग फेल हो जाने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया। बस सड़क से फिसलकर करीब 100 फीट गहरी खाई सिरकोन गधेरे में जा गिरी। जिसमें 7 यात्रियों की मृत्यु हो गई।

मृत यात्रियों का विवरण इस प्रकार है -:

  1. गोविंद बल्लभ (80 वर्ष) – निवासी विनायक
  2. पार्वती देवी (75 वर्ष) – निवासी विनायक (गोविंद बल्लभ की पत्नी)
  3. सूबेदार नंदन सिंह अधिकारी (65 वर्ष) – निवासी बसोली
  4. आनंद सिंह (52 वर्ष) – निवासी नौबाड़ा
  5. सरस्वती देवी (48 वर्ष) – निवासी जैली
  6. बस चालक के नाम की अभी पुष्टि की जा रही है
  7. एक अज्ञात महिला जिनकी पहचान के प्रयास जारी हैं।

बस में कुल 18-19 यात्री सवार थे, जिनमें से 12 यात्री घायल हुए हैं जिनका विवरण इस प्रकार है:- 

  1. मनोज कुमार (30 वर्ष) – निवासी मजखाली
  2. दीपा देवी (38 वर्ष) – निवासी चौखुटिया
  3. रोहित (22 वर्ष) – निवासी रानीखेत
  4. किशन सिंह (45 वर्ष) – निवासी नौबाड़ा
  5. मनीष भट्ट (28 वर्ष) – निवासी अल्मोड़ा
  6. गीता बिष्ट (32 वर्ष) – निवासी द्वाराहाट
  7. दो गंभीर रूप से घायल यात्रियों नंदा बल्लभ और हंसी देवी को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर AIIMS ऋषिकेश भेज दिया गया है। अन्य घायलों का इलाज भिकियासैंण और रामनगर के अस्पतालों में चल रहा है।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, SDRF और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। स्थानीय ग्रामीणों ने भी बचाव कार्य में बढ़-चढ़कर मदद की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और जिला प्रशासन को घायलों के मुफ्त और बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं, उन्होंने स्वयं अधिकारियों से संपर्क कर स्थिति की निगरानी की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी इस दुर्घटना पर संवेदना व्यक्त की है।

यह घटना एक बार फिर पहाड़ी रास्तों पर सड़क की खराब स्थिति और सुरक्षा मानकों की ओर ध्यान दिलाती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये की तात्कालिक सहायता राशि देने की घोषणा की है। साथ ही कुमाऊं कमिश्नर ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। इस जांच में बस की फिटनेस, ओवरलोडिंग और सड़क की खराब हालत की समीक्षा की जाएगी। रामनगर और अल्मोड़ा के युवाओं ने घायलों की मदद के लिए अस्पतालों में रक्तदान शिविर भी लगाए हैं।

UK Cyber News

Prem Padiyar

साइबर ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट के कारण करोड़ों रुपयों की ठगी के मामले सामने आ रहे है, ये ठग अलग अलग माध्यम से लोगों को ठगते है। कभी पुलिस ऑफिसर बनकर, कभी कोरियर डिलीवरी बॉय बनकर, कभी बैंक कर्मचारी या कभी किसी सरकारी संस्थान के कर्मचारी बनकर, कभी ये राशन कार्ड / आधार कार्ड अपडेट तो कभी आयुष्मान कार्ड अपडेट के नाम पर लोगों को ठगते है, कभी मुसीबत में फंसे करीबी रिश्तेदार या दोस्त बनकर आमजन को ठगते हैं। इनसे बचने का एक मात्र तरीका जागरूकता है। इसके शिकार महिलाएं एवं बुजुर्ग ज्यादातर बनते है, हमारा उद्देश्य रहेगा कि समय समय पर आप लोगों तक साइबर क्राइम की जानकारी एवं सुरक्षा के उपाय पहुंचाया जाय, जिससे हर आदमी साइबर ठगी का शिकार होने से बच सके और अपनी गाढ़ी कमाई को बचा सके, साथ ही हमारी कोशिश रहेगी कि देश दुनिया की तमाम खबरें आप तक पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button
Report By UK Cyber News