उत्तराखंड

आपदा पीड़ितों को ईगास पर मिला मुख्यमंत्री का साथ।

रुद्रप्रयाग के छेना गाड़ में आई आपदा प्रभावितों के साथ किया भोजन।

रुद्रप्रयाग ( यूके साइबर न्यूज) 01/11/2025:

लोकपर्व ईगास रुद्रप्रयाग जनपद के तहसील वसुकेदार क्षेत्र के ग्राम भौंर गांव में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वहां के आपदा पीड़ितों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया इस अवसर पर कुछ स्थानीय महिलाओं ने मुख्यमंत्री को अपने हाथों से भोजन कराया। मुख्यमंत्री ने हालिया आपदा प्रभावित परिवारों से भेंटवार्ता की, उनका हालचाल जाना, उन्हें फल व उपहार दिए, और सादगीपूर्ण माहौल में उनके साथ बैठकर भोजन किया।उन्होंने प्रभावित परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकपर्व ईगास (बूढ़ी दिवाली) के अवसर पर रुद्रप्रयाग जिले के आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनके साथ भोजन किया।

मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाएं:

* पुनर्निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करना।

* क्षेत्र में स्थाई हेलीपैड का निर्माण।

* ग्राम भौंर में आंगनवाड़ी केंद्र का निर्माण।

* भौंर गांव तक दोपहिया वाहन आवाजाही के लिए मोटर सड़क निर्माण के लिए धनराशि।

* आपदा में क्षतिग्रस्त आवासों के विस्थापन और वाहनों के मुआवजे की कार्ययोजना बनाना।

* मुख्यमंत्री का बयान: उन्होंने इस मुलाकात को भावुक क्षणों में से एक बताया और कहा कि आपदा से प्रभावित लोगों का दुख उनका अपना है तथा राज्य सरकार हर संकट की घड़ी में जनता के साथ मजबूती से खड़ी है।

यह दौरा मुख्यमंत्री की संवेदनशील नेतृत्व और मानवीय दृष्टिकोण को दर्शाता है, जिससे आपदा प्रभावित परिवारों के चेहरों पर उम्मीद की मुस्कान आई।

UK Cyber News

Prem Padiyar

साइबर ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट के कारण करोड़ों रुपयों की ठगी के मामले सामने आ रहे है, ये ठग अलग अलग माध्यम से लोगों को ठगते है। कभी पुलिस ऑफिसर बनकर, कभी कोरियर डिलीवरी बॉय बनकर, कभी बैंक कर्मचारी या कभी किसी सरकारी संस्थान के कर्मचारी बनकर, कभी ये राशन कार्ड / आधार कार्ड अपडेट तो कभी आयुष्मान कार्ड अपडेट के नाम पर लोगों को ठगते है, कभी मुसीबत में फंसे करीबी रिश्तेदार या दोस्त बनकर आमजन को ठगते हैं। इनसे बचने का एक मात्र तरीका जागरूकता है। इसके शिकार महिलाएं एवं बुजुर्ग ज्यादातर बनते है, हमारा उद्देश्य रहेगा कि समय समय पर आप लोगों तक साइबर क्राइम की जानकारी एवं सुरक्षा के उपाय पहुंचाया जाय, जिससे हर आदमी साइबर ठगी का शिकार होने से बच सके और अपनी गाढ़ी कमाई को बचा सके, साथ ही हमारी कोशिश रहेगी कि देश दुनिया की तमाम खबरें आप तक पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button
Report By UK Cyber News