
चमोली (यूके साइबर न्यूज) 01/11/2025: 23 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई रामलीला में आज राम- रावणी के दिन संपूर्ण राक्षसी सेना के साथ रावण का वध होगा।
इससे पूर्व संध्या में रांगतोली महिला मंगल दल, सरपंच, भूतपूर्व महिला प्रधान, आंगनबाड़ी अध्यापिका, आशा कार्यकर्ता साथ ही कई अन्य महिलाओं ने रामलीला का उद्घाटन किया, जिसमें मातृ शक्ति की अनूठी पहल दिखी तत्पश्चात हनुमान आरती के बाद कोरस की बालिकाओं ने अपनी सुंदर सी प्रस्तुति दी।
इसके बाद रामलीला का आगे का मंचन शुरू किया गया, जिसमें मुख्य रूप से अंगद रावण संवाद, लक्ष्मण मेघनाथ युद्ध, लक्ष्मण पर लगा शक्ति बाण आदि दृश्यों ने दर्शकों का मनमोह लिया।
आज आगे की रामलीला का मंचन होना है जिसमें लक्ष्मण के द्वारा मेघनाथ का वध होगा। इसी क्रम में कुंभकर्ण, अहिरावण, और अंत में प्रभु श्री राम जी द्वारा रावण वध के साथ आज की रामलीला का समापन किया जाएगा।
आने वाले कल को दोपहर में विगत वर्षों की भांति हनुमान जी द्वारा ग्राम भ्रमण के बाद प्रभु श्री राम जी का पुष्पक विमान लंका से अयोध्या लौटेगा तत्पश्चात राम राज तिलक के साथ ही रामलीला का समापन किया जाएगा।
इ
इस वर्ष की रामलीला विगत वर्षों से बहुत अलग रूप में दिखाई दी जिसमें बैकग्राउंड में लगी LED, दर्शकों को बैठने के लिए भव्य पंडाल, यूकेडी के पदाधिकारियों/ सदस्यों द्वारा रामलीला का उदघाटन भाजपा के पदाधिकारियों/ सदस्यों द्वारा उदघाट्न कांग्रेस से वर्तमान विधायक साथ ही कांग्रेस के पदाधिकारियों/ सदस्यों का रामलीला मंच पर पहुंचकर उद्घाटन करना, मातृ शक्ति द्वारा उदघाट्न, समस्त क्षेत्र के प्रधानों/ प्रतिनिधियों द्वारा उदघाटन एवं विशेष रूप से श्री पंकज खत्री द्वारा फेसबुक लाइव के जरिए रामलीला को देश विदेश में बसे प्रवासियों तक पहुंचना इस वर्ष की रामलीला पिछले वर्षों से अलग बनाती है।


