उत्तराखंडस्वास्थ्य

हवाओं में जहर घोलता धुआं।

बुजुर्गों और बच्चों को बना खतरा

चमोली/ यूके साइबर न्यूज/।  जिला मुख्यालय से चंद किलोमीटर की दूरी पर क्षेत्रपाल में हॉट मिक्स प्लांट चालू हुआ है। प्लांट से निकने वाला जहरीला धुआं पूरी घाटी में तेजी से फैल रहा है। जिससे आसपास के गांवों एवं क्षेत्रों में दूषित हवा का प्रकोप बढ़ गया है। आजकल जैसे जैसे सर्दियां बढ़ रही है और सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है उस स्थिति में यह प्रदूषित हवा आग में घी का काम कर रही है। आसपास के क्षेत्रों के बड़े बुजुर्ग हो या बच्चे हो सभी इस से बुरी तरह प्रभावित हो रहे है। वैसे कहने को जिला मुख्यालय में एक सुसज्जित जिला अस्पताल काफी समय से है पर बिना उचित चिकित्सकों एवं उपकरणों के यह सब बेकार है और ऐसी स्थिति में सरकार द्वारा ऐसे प्लांटों को एन ओ सी देना सरकार की मनसा पर सवालिया निशान लगाते है। बहरहाल अभी यह पूरे क्षेत्र के लिए बहुत विकट समस्या बनी हुई है।

UK Cyber News

Prem Padiyar

साइबर ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट के कारण करोड़ों रुपयों की ठगी के मामले सामने आ रहे है, ये ठग अलग अलग माध्यम से लोगों को ठगते है। कभी पुलिस ऑफिसर बनकर, कभी कोरियर डिलीवरी बॉय बनकर, कभी बैंक कर्मचारी या कभी किसी सरकारी संस्थान के कर्मचारी बनकर, कभी ये राशन कार्ड / आधार कार्ड अपडेट तो कभी आयुष्मान कार्ड अपडेट के नाम पर लोगों को ठगते है, कभी मुसीबत में फंसे करीबी रिश्तेदार या दोस्त बनकर आमजन को ठगते हैं। इनसे बचने का एक मात्र तरीका जागरूकता है। इसके शिकार महिलाएं एवं बुजुर्ग ज्यादातर बनते है, हमारा उद्देश्य रहेगा कि समय समय पर आप लोगों तक साइबर क्राइम की जानकारी एवं सुरक्षा के उपाय पहुंचाया जाय, जिससे हर आदमी साइबर ठगी का शिकार होने से बच सके और अपनी गाढ़ी कमाई को बचा सके, साथ ही हमारी कोशिश रहेगी कि देश दुनिया की तमाम खबरें आप तक पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button
Report By UK Cyber News