
चमोली/ यूके साइबर न्यूज/। जिला मुख्यालय से चंद किलोमीटर की दूरी पर क्षेत्रपाल में हॉट मिक्स प्लांट चालू हुआ है। प्लांट से निकने वाला जहरीला धुआं पूरी घाटी में तेजी से फैल रहा है। जिससे आसपास के गांवों एवं क्षेत्रों में दूषित हवा का प्रकोप बढ़ गया है। आजकल जैसे जैसे सर्दियां बढ़ रही है और सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है उस स्थिति में यह प्रदूषित हवा आग में घी का काम कर रही है। आसपास के क्षेत्रों के बड़े बुजुर्ग हो या बच्चे हो सभी इस से बुरी तरह प्रभावित हो रहे है। वैसे कहने को जिला मुख्यालय में एक सुसज्जित जिला अस्पताल काफी समय से है पर बिना उचित चिकित्सकों एवं उपकरणों के यह सब बेकार है और ऐसी स्थिति में सरकार द्वारा ऐसे प्लांटों को एन ओ सी देना सरकार की मनसा पर सवालिया निशान लगाते है। बहरहाल अभी यह पूरे क्षेत्र के लिए बहुत विकट समस्या बनी हुई है।


