अपराधउत्तराखण्डक्राइम

बड़े भाई/ भाभी ने कटवा डाले दोनों हाथ।

टिहरी के लस्याल गांव की घटना।

उत्तराखण्ड/टिहरी/यूके साइबर न्यूज/। मानवता का एक क्रूर चेहरा की खबर टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक का लस्याल गांव से आ रही है जहां पर 25 वर्षीय अंग्रेज सिंह का अपने बड़े भाई पूरब सिंह और भाभी अंजली के साथ विवाद हुआ था। आरोप है कि 20 दिसंबर 2025 को भाई और भाभी ने अंग्रेज सिंह पर चाकू और धारदार हथियारों से हमला किया। हमले में अंग्रेज के दोनों हाथों पर गहरे घाव हुए और उनकी हड्डियां तक बाहर आ गईं। बताया जा रहा है कि वह कई घंटों तक इलाज के बिना तड़पता रहा, जिससे घावों में संक्रमण फैल गया। अंग्रेज सिंह को पहले बेलेश्वर के अस्पताल और फिर AIIMS ऋषिकेश ले जाया गया। संक्रमण इतना अधिक फैल गया था कि अंग्रेज की जान बचाने के लिए डॉक्टरों के पास उनके दोनों हाथ काटने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। हालिया खबरों के अनुसार, अंग्रेज सिंह अब लाचार हैं। उनकी मदद के लिए स्थानीय विधायक विक्रम सिंह नेगी ने 31,000 रुपये की सहायता दी है और बैंक कर्मियों ने मानवता दिखाते हुए उनके पैर के अंगूठे के निशान से उनका बैंक खाता खोला है ताकि उन्हें आर्थिक मदद मिल सके। घनसाली पुलिस ने अंग्रेज सिंह की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उनके बड़े भाई पूरब सिंह और भाभी अंजली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, यह विवाद काफी समय से चल रहा था जिसने हिंसक रूप ले लिया। यह घटना सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में है और लोग पीड़ित के लिए उचित मुआवजे और पुनर्वास की मांग कर रहे हैं।
सोचनीय विषय है कि उत्तराखण्ड जैसी देवभूमि में मानवता का स्तर कितना नीचे गिरता जा रहा है कि इंसान की कीमत ना के बराबर हो गई है, देव भूमि के मानव अब किसी प्रकार की भी बर्बरता करने के लिए उतारू है।

UK Cyber News

Prem Padiyar

साइबर ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट के कारण करोड़ों रुपयों की ठगी के मामले सामने आ रहे है, ये ठग अलग अलग माध्यम से लोगों को ठगते है। कभी पुलिस ऑफिसर बनकर, कभी कोरियर डिलीवरी बॉय बनकर, कभी बैंक कर्मचारी या कभी किसी सरकारी संस्थान के कर्मचारी बनकर, कभी ये राशन कार्ड / आधार कार्ड अपडेट तो कभी आयुष्मान कार्ड अपडेट के नाम पर लोगों को ठगते है, कभी मुसीबत में फंसे करीबी रिश्तेदार या दोस्त बनकर आमजन को ठगते हैं। इनसे बचने का एक मात्र तरीका जागरूकता है। इसके शिकार महिलाएं एवं बुजुर्ग ज्यादातर बनते है, हमारा उद्देश्य रहेगा कि समय समय पर आप लोगों तक साइबर क्राइम की जानकारी एवं सुरक्षा के उपाय पहुंचाया जाय, जिससे हर आदमी साइबर ठगी का शिकार होने से बच सके और अपनी गाढ़ी कमाई को बचा सके, साथ ही हमारी कोशिश रहेगी कि देश दुनिया की तमाम खबरें आप तक पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button
Report By UK Cyber News