उत्तराखण्ड

विकास के नाम पर एक बार फिर प्रकृति का विनाश।

चम्पावत में सड़क निर्माण पर कुर्बान होंगे हजारों पेड़।

चम्पावत/यूके साइबर न्यूज/। काली कुमाऊं के नाम से प्रसिद्ध चम्पावत जिला मुख्यालय को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए यह 9.87 किलोमीटर लंबा बाईपास मार्ग प्रस्तावित है। इस पूरी परियोजना पर लगभग ₹220.80 करोड़ का खर्च आने का अनुमान है, यह बाईपास लगभग 10 किमी लंबा होगा। यह बाईपास टनकपुर रोड पर मुड़ियानी से शुरू होकर चैकुनीबोरा, चैकुनी पांडेय, कफलांग, शक्तिपुरबुंगा, दुधपोखरा और नगरगांव होते हुए तिलौन तक बनाया जाएगा। इसमें कुल 7 पुल और 69 कलवर्ट का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है।

विकास की इस राह में पर्यावरणीय क्षति को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। वन विभाग ने बाईपास के मार्ग में आने वाले 1882 पेड़ों का चिह्नीकरण पूरा कर लिया है। कटने वाले पेड़ों में देवदार, बांज, चीड़ और उतीस जैसी महत्वपूर्ण पहाड़ी प्रजातियां शामिल हैं। इस परियोजना के लिए लगभग 8.94 हेक्टेयर वन भूमि और 12.78 हेक्टेयर निजी भूमि का उपयोग होगा। प्रभावित ग्रामीणों और जमीन स्वामियों को मुआवजे का वितरण पहले ही शुरू किया जा चुका है। चम्पावत शहर के बीचों-बीच से गुजरने वाले भारी वाहनों के लिए यह एक वैकल्पिक मार्ग होगा, जिससे शहर में आए दिन लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने इस काम के लिए टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

जहाँ एक ओर यह बाईपास स्थानीय अर्थव्यवस्था और यातायात के लिए वरदान माना जा रहा है, वहीं इतनी बड़ी संख्या में पेड़ों के कटान को लेकर पर्यावरण प्रेमी “विकास बनाम प्रकृति” के संतुलन पर सवाल भी उठा रहे हैं।

 

UK Cyber News

Prem Padiyar

साइबर ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट के कारण करोड़ों रुपयों की ठगी के मामले सामने आ रहे है, ये ठग अलग अलग माध्यम से लोगों को ठगते है। कभी पुलिस ऑफिसर बनकर, कभी कोरियर डिलीवरी बॉय बनकर, कभी बैंक कर्मचारी या कभी किसी सरकारी संस्थान के कर्मचारी बनकर, कभी ये राशन कार्ड / आधार कार्ड अपडेट तो कभी आयुष्मान कार्ड अपडेट के नाम पर लोगों को ठगते है, कभी मुसीबत में फंसे करीबी रिश्तेदार या दोस्त बनकर आमजन को ठगते हैं। इनसे बचने का एक मात्र तरीका जागरूकता है। इसके शिकार महिलाएं एवं बुजुर्ग ज्यादातर बनते है, हमारा उद्देश्य रहेगा कि समय समय पर आप लोगों तक साइबर क्राइम की जानकारी एवं सुरक्षा के उपाय पहुंचाया जाय, जिससे हर आदमी साइबर ठगी का शिकार होने से बच सके और अपनी गाढ़ी कमाई को बचा सके, साथ ही हमारी कोशिश रहेगी कि देश दुनिया की तमाम खबरें आप तक पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button
Report By UK Cyber News