उत्तराखण्डराजनीतिक विश्लेषण

दुष्यंत कुमार गौतम का उत्तराखण्ड गृह सचिव को औपचारिक पत्र।

सोशल मीडिया पर छवि धूमिल करने का आरोप।

उत्तराखण्ड/देहरादून/यूके साइबर न्यूज/। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने उत्तराखंड के गृह सचिव शैलेश बगोली को एक औपचारिक पत्र लिखकर सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ चल रहे अभियान को “भ्रामक और आपराधिक साजिश” करार दिया है। विवाद का मुख्य कारण सोशल मीडिया पर कुछ ऑडियो और वीडियो क्लिप्स वायरल हो रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि दुष्यंत गौतम का संबंध 2022 के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड से है। दुष्यंत गौतम का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने उनकी छवि खराब करने के लिए ‘AI’ या अन्य माध्यमों से फर्जी ऑडियो तैयार किया है। उन्होंने गृह सचिव से उन सभी 47 सोशल मीडिया अकाउंट्स, यूट्यूब चैनलों और फेसबुक आईडी पर रोक लगाने और उनसे आपत्तिजनक सामग्री हटाने की मांग की है, उन्होंने इसे एक सोची-समझी आपराधिक साजिश बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और मानहानि का मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। साथ ही उन्होंने कहा है कि “मेरे 47 साल के बेदाग राजनीतिक जीवन में मुझ पर कभी कोई आरोप नहीं लगा। अगर मेरे खिलाफ एक भी सबूत या आरोप साबित हो जाता है, तो मैं राजनीति और सामाजिक जीवन से संन्यास ले लूंगा।” इस मामले में हरिद्वार के बहादराबाद थाने में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है। आरोप है कि इन्होंने ही ये भ्रामक क्लिप्स साझा की हैं। दूसरी ओर, विपक्षी दल कांग्रेस के साथ उत्तराखण्ड क्रांति दल ने इन नए खुलासों के बाद मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में CBI जांच की मांग तेज कर दी है।

UK Cyber News

Prem Padiyar

साइबर ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट के कारण करोड़ों रुपयों की ठगी के मामले सामने आ रहे है, ये ठग अलग अलग माध्यम से लोगों को ठगते है। कभी पुलिस ऑफिसर बनकर, कभी कोरियर डिलीवरी बॉय बनकर, कभी बैंक कर्मचारी या कभी किसी सरकारी संस्थान के कर्मचारी बनकर, कभी ये राशन कार्ड / आधार कार्ड अपडेट तो कभी आयुष्मान कार्ड अपडेट के नाम पर लोगों को ठगते है, कभी मुसीबत में फंसे करीबी रिश्तेदार या दोस्त बनकर आमजन को ठगते हैं। इनसे बचने का एक मात्र तरीका जागरूकता है। इसके शिकार महिलाएं एवं बुजुर्ग ज्यादातर बनते है, हमारा उद्देश्य रहेगा कि समय समय पर आप लोगों तक साइबर क्राइम की जानकारी एवं सुरक्षा के उपाय पहुंचाया जाय, जिससे हर आदमी साइबर ठगी का शिकार होने से बच सके और अपनी गाढ़ी कमाई को बचा सके, साथ ही हमारी कोशिश रहेगी कि देश दुनिया की तमाम खबरें आप तक पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button
Report By UK Cyber News