उत्तराखण्ड
आर्मी कैंप में आगजनी।

चमोली। जोशीमठ के औली रोड पर स्थित सेना का कैंप के स्टोर रूम में आज आगजनी हो गई जिसके कारण वहां पर अफरातफरी का माहौल हो गया था। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है तेज हवाओं ने आग को भड़काने और फैलाने में मुख्य भूमिका निभाई है हालांकि सेना के जवानों के साथ स्थानीय फायर ब्रिगेड की टीमों ने काफी जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पा लिया था। किसी प्रकार की जन हानि की सूचना नहीं है।



