स्वास्थ्य

देहरादून में प्रदूषण की स्थिति चिंताजनक।

दिल्ली की तरह देहरादून में भी बढ़ता जा रहा प्रदूषण।

देहरादून/यूके साइबर न्यूज/। देहरादून में वर्तमान में वायु प्रदूषण की स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है। नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही यहाँ प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है। देहरादून का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) वर्तमान में 160 से 185 के बीच है, जिसे Unhealthy या ‘खराब’ श्रेणी में रखा गया है। हवा में PM 2.5 और PM 10 की मात्रा सबसे अधिक है। कुछ इलाकों में PM 2.5 का स्तर सामान्य से कई गुना ज्यादा दर्ज किया गया है।

01 जनवरी 2026 को स्थिति और भी गंभीर थी, जब AQI 329 तक पहुँच गया था, जो ‘बहुत खराब’ (Very Poor) श्रेणी में आता है। सर्दियों में हवा स्थिर हो जाती है, जिससे प्रदूषित कण जमीन के पास ही फंस जाते हैं और वातावरण में फैल नहीं पाते। नए साल के जश्न और पर्यटन के कारण शहर में वाहनों की आवाजाही सामान्य से बहुत अधिक रही है।ठंड से बचने के लिए जगह-जगह लकड़ी, प्लास्टिक और कूड़ा जलाना प्रदूषण का एक बड़ा स्रोत बना हुआ है। शहर में चल रहे विभिन्न कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स से उड़ने वाली धूल भी हवा को खराब कर रही है।

डालनवाला क्षेत्र  स्थिति अक्सर गंभीर रहती है, ISBT और घंटाघर में भारी ट्रैफिक के कारण यहाँ की हवा ज्यादा प्रदूषित है। दून यूनिवर्सिटी क्षेत्र में भी AQI अस्वस्थ श्रेणी में बना हुआ है।

यूके साइबर न्यूज की स्वास्थ्य सलाह

“बाहर निकलते समय N95 मास्क पहनना फायदेमंद हो सकता है। सुबह और शाम के समय जब धुंध ज्यादा हो, तो सैर या भारी व्यायाम से बचें बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों (जैसे अस्थमा) को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।”

UK Cyber News

Prem Padiyar

साइबर ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट के कारण करोड़ों रुपयों की ठगी के मामले सामने आ रहे है, ये ठग अलग अलग माध्यम से लोगों को ठगते है। कभी पुलिस ऑफिसर बनकर, कभी कोरियर डिलीवरी बॉय बनकर, कभी बैंक कर्मचारी या कभी किसी सरकारी संस्थान के कर्मचारी बनकर, कभी ये राशन कार्ड / आधार कार्ड अपडेट तो कभी आयुष्मान कार्ड अपडेट के नाम पर लोगों को ठगते है, कभी मुसीबत में फंसे करीबी रिश्तेदार या दोस्त बनकर आमजन को ठगते हैं। इनसे बचने का एक मात्र तरीका जागरूकता है। इसके शिकार महिलाएं एवं बुजुर्ग ज्यादातर बनते है, हमारा उद्देश्य रहेगा कि समय समय पर आप लोगों तक साइबर क्राइम की जानकारी एवं सुरक्षा के उपाय पहुंचाया जाय, जिससे हर आदमी साइबर ठगी का शिकार होने से बच सके और अपनी गाढ़ी कमाई को बचा सके, साथ ही हमारी कोशिश रहेगी कि देश दुनिया की तमाम खबरें आप तक पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button
Report By UK Cyber News