उत्तराखण्डउत्तराखण्ड क्रांति दल

उत्तराखण्ड क्रांति दल ने फूंका चुनावी विगुल।

मिशन 2027 को लेकर "घर घर चर्चा, हर घर पर्चा" अभियान की शुरुआत।

आज दिनांक 23/01/2026 केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती जी ने केंद्रीय कार्यालय उत्तराखंड क्रांति दल 10 कचहरी रोड से संपूर्ण उत्तराखंड के लिए “*घर-घर पर्चा- हर घर चर्चा*” अभियान का शुभारंभ किया। सुरेंद्र कुकरेती जी ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल अपनी विचारधारा को घर-घर पहुंचने के उद्देश्य से प्रचार प्रसार का अभियान शुरू किया है जो वर्ष भर चलेगा अब हमारे कार्यकर्ता उत्तराखंड के प्रत्येक गांव प्रत्येक के हर घर जाकर घरों में दस्तक देंगे उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल वह दल है जिसने इस राज्य को बनाने के लिए आंदोलन किया, शहादते दी, और आज 25 वर्ष के बाद पुनः इस राज्य को बचाने के लिए आपके द्वार पर आया है। आप सभी अपने क्षेत्रीय दल को मजबूत करें क्योंकि हमारा उक्रांद ही देवभूमि उत्तराखंड वासियों की पीड़ा को समझ सकता हैं तथा उनके अधिकारों के लिए आंदोलन भी कर सकती है जिस प्रकार से आज उक्रांद के साथ लोकसत्ता ही जुड़ रहे हैं यह शुभ संकेत है कि अब आंदोलन की वजह उत्तराखंड क्रांति दल को उत्तराखंड के लोग सरकार सौंपना चाहते हैं पिछले 25 वर्षों में दोनों राष्ट्रीय दलों ने उत्तराखंड को दोहन कर नेस्तनाबूत कर दिया है लेकिन अब वक्त आ गया है आप सभी को आकलन करके मजबूत फैसला लेना होगा हम उत्तराखंड की प्रत्येक नागरिक को उसके मौलिक अधिकारों की संरक्षण एवं उसको बेहतर जीवन ज्ञापन के साधन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं हम सरकार में जागते ही उत्तराखंड की ज्वलंत मुद्दों को समाधान करेंगे उन्होंने उत्तराखंड की विद्वान मीडिया जगत के बांधों से भी अपील की कि वह उत्तराखंड की दुर्दशा को देखते हुए उत्तराखंड क्रांति दल की विचारधारा को घर-घर पहुंचने का काम करेंगे।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष परवीन रमोला ने कहा ” केंद्रीय अध्यक्ष जी की इस मुहिम को जोर शोर से आगे ले जाएंगे और घर घर जाकर उत्तराखण्ड के 25 सालों की स्थिति पर चर्चा करेंगे। साथ ही समय समय पर सदस्यता अभियान भी चलाए जाएंगे।”

तराई प्रभारी राजेंद्र बिष्ट ने कहा “अपने जल, जंगल, जमीन के साथ मूल निवास 1950 और सशक्त भू कानून को बचाने के हम प्रदेश भर में कार्यक्रम चलाएंगे जिसमें हर घर पर दस्तक दी जाएगी उत्तराखण्ड के भविष्य को संवारने का यह मौका पूरे प्रदेश को है।

अभियान के शुभारंभ में वरिष्ठ नेता जयप्रकाश उपाध्याय केंद्रीय उपाध्यक्ष बहादुर सिंह रावत, सुनील कोर्टनाला, केंद्रीय महामंत्री गणेश काला, विजय बौराई, बृजमोहन सजवान, किरन रावत, महानगर अध्यक्ष प्रवीण रमोला, महिला अध्यक्ष संतोष भंडारी, मीनाक्षी गिल्डियाल, नैना लखेड़ा, कामना बिजलवान, दिनेश नेगी, मुकेश कुंदरा, जितेंद्र कुमार, समीर मुंडे पी, मनोज कंडवाल, दीपक फर्स्वाण, प्रकाश भट्ट, प्रेम पडियार, गिरीश कोठारी, सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

UK Cyber News

Prem Padiyar

साइबर ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट के कारण करोड़ों रुपयों की ठगी के मामले सामने आ रहे है, ये ठग अलग अलग माध्यम से लोगों को ठगते है। कभी पुलिस ऑफिसर बनकर, कभी कोरियर डिलीवरी बॉय बनकर, कभी बैंक कर्मचारी या कभी किसी सरकारी संस्थान के कर्मचारी बनकर, कभी ये राशन कार्ड / आधार कार्ड अपडेट तो कभी आयुष्मान कार्ड अपडेट के नाम पर लोगों को ठगते है, कभी मुसीबत में फंसे करीबी रिश्तेदार या दोस्त बनकर आमजन को ठगते हैं। इनसे बचने का एक मात्र तरीका जागरूकता है। इसके शिकार महिलाएं एवं बुजुर्ग ज्यादातर बनते है, हमारा उद्देश्य रहेगा कि समय समय पर आप लोगों तक साइबर क्राइम की जानकारी एवं सुरक्षा के उपाय पहुंचाया जाय, जिससे हर आदमी साइबर ठगी का शिकार होने से बच सके और अपनी गाढ़ी कमाई को बचा सके, साथ ही हमारी कोशिश रहेगी कि देश दुनिया की तमाम खबरें आप तक पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button
Report By UK Cyber News