अपराधउत्तराखण्ड

होमगार्ड वर्दी घोटाला।

डिप्टी कमांडेंट जनरल अमिताभ श्रीवास्तव बर्खास्त।

देहरादून/यूके साइबर न्यूज/। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘जीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन’ की नीति के तहत होमगार्ड विभाग के DIG/डिप्टी कमांडेंट जनरल अमिताभ श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। उन पर आरोप है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान लगभग 1 करोड़ रुपये का वर्दी सामान करीब 3 करोड़ रुपये में खरीदा गया। विभागीय जांच में पाया गया कि सामानों की खरीद बाजार रेट से 3 गुना ज्यादा दामों पर की गई थी। उदाहरण के लिए, ₹130 का डंडा ₹375 में और ₹500 के जूते ₹1500 में खरीदे गए। टेंडर प्रक्रिया में नियमों के उल्लंघन और ठेकेदारों के साथ मिलीभगत की बात सामने आई है। “होमगार्ड के कमांडेंट जनरल पी.वी.के. प्रसाद ने इस अनियमितता को पकड़ा और शासन को विस्तृत रिपोर्ट सौंपी थी। रिपोर्ट में अमिताभ श्रीवास्तव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, सेवा से बर्खास्त करने और 2 करोड़ रुपये की रिकवरी करने की सिफारिश की गई थी।”

मुख्यमंत्री ने केवल निलंबन ही नहीं, बल्कि इस पूरे प्रकरण की गहराई से जांच के लिए एक संयुक्त जांच समिति गठित करने के भी निर्देश दिए हैं।

UK Cyber News

Prem Padiyar

साइबर ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट के कारण करोड़ों रुपयों की ठगी के मामले सामने आ रहे है, ये ठग अलग अलग माध्यम से लोगों को ठगते है। कभी पुलिस ऑफिसर बनकर, कभी कोरियर डिलीवरी बॉय बनकर, कभी बैंक कर्मचारी या कभी किसी सरकारी संस्थान के कर्मचारी बनकर, कभी ये राशन कार्ड / आधार कार्ड अपडेट तो कभी आयुष्मान कार्ड अपडेट के नाम पर लोगों को ठगते है, कभी मुसीबत में फंसे करीबी रिश्तेदार या दोस्त बनकर आमजन को ठगते हैं। इनसे बचने का एक मात्र तरीका जागरूकता है। इसके शिकार महिलाएं एवं बुजुर्ग ज्यादातर बनते है, हमारा उद्देश्य रहेगा कि समय समय पर आप लोगों तक साइबर क्राइम की जानकारी एवं सुरक्षा के उपाय पहुंचाया जाय, जिससे हर आदमी साइबर ठगी का शिकार होने से बच सके और अपनी गाढ़ी कमाई को बचा सके, साथ ही हमारी कोशिश रहेगी कि देश दुनिया की तमाम खबरें आप तक पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button
Report By UK Cyber News