
देहरादून/यूके साइबर न्यूज/। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘जीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन’ की नीति के तहत होमगार्ड विभाग के DIG/डिप्टी कमांडेंट जनरल अमिताभ श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। उन पर आरोप है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान लगभग 1 करोड़ रुपये का वर्दी सामान करीब 3 करोड़ रुपये में खरीदा गया। विभागीय जांच में पाया गया कि सामानों की खरीद बाजार रेट से 3 गुना ज्यादा दामों पर की गई थी। उदाहरण के लिए, ₹130 का डंडा ₹375 में और ₹500 के जूते ₹1500 में खरीदे गए। टेंडर प्रक्रिया में नियमों के उल्लंघन और ठेकेदारों के साथ मिलीभगत की बात सामने आई है। “होमगार्ड के कमांडेंट जनरल पी.वी.के. प्रसाद ने इस अनियमितता को पकड़ा और शासन को विस्तृत रिपोर्ट सौंपी थी। रिपोर्ट में अमिताभ श्रीवास्तव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, सेवा से बर्खास्त करने और 2 करोड़ रुपये की रिकवरी करने की सिफारिश की गई थी।”
मुख्यमंत्री ने केवल निलंबन ही नहीं, बल्कि इस पूरे प्रकरण की गहराई से जांच के लिए एक संयुक्त जांच समिति गठित करने के भी निर्देश दिए हैं।



