उत्तराखण्डराजनीतिक विश्लेषण

श्रीनगर में हरक सिंह रावत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ की हाई लेवल बैठक।

16 फरवरी के राजभवन घेराव को लेकर रणनीति बनाई

श्रीनगर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने श्रीनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हाई लेवल बैठक लेकर आगामी 16 फरवरी 2026 को प्रस्तावित राजभवन घेराव कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। बैठक में श्रीनगर एवं पौड़ी विधानसभा क्षेत्र के जिला, महानगर, ब्लॉक व नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ-साथ विभिन्न अनुषांगिक संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, नगर निकाय-2025 के प्रत्याशियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक में प्रदेश में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष के मुद्दे पर गहन चर्चा हुई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि आमजन इस समस्या से त्रस्त हैं, लेकिन भाजपा सरकार राहत देने में विफल साबित हो रही है। इसके विरोध में 16 फरवरी को देहरादून स्थित परेड ग्राउंड से राजभवन घेराव किया जाएगा।

कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर भी कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा। नेताओं का कहना था कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है और आम जनता में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। साथ ही महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों और शोषण की घटनाओं को लेकर भी सरकार को घेरा गया।

बैठक के दौरान 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं में आगामी चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान तेज करने और जनहित के मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाने की रणनीति बनाई।

हरक सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने और आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया। बैठक में कार्यक्रम की जिम्मेदारियां तय की गईं और अधिक से अधिक संख्या में देहरादून पहुंचकर राजभवन घेराव को सफल बनाने की अपील की गई।

कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन प्रदेश के जनहित के मुद्दों को लेकर है और पार्टी आगे भी जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी।

बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, श्रीनगर अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल, जगदीश भट्ट, श्रीनगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू भट्ट, पूर्व डीएम सुंदरलाल मुयाल, वीरेंद्र सिंह नेगी, विपिन रावत, पार्षद राजकुमार, शिवकांत कंडारी आदि मौजूद रहे।

UK Cyber News

Prem Padiyar

साइबर ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट के कारण करोड़ों रुपयों की ठगी के मामले सामने आ रहे है, ये ठग अलग अलग माध्यम से लोगों को ठगते है। कभी पुलिस ऑफिसर बनकर, कभी कोरियर डिलीवरी बॉय बनकर, कभी बैंक कर्मचारी या कभी किसी सरकारी संस्थान के कर्मचारी बनकर, कभी ये राशन कार्ड / आधार कार्ड अपडेट तो कभी आयुष्मान कार्ड अपडेट के नाम पर लोगों को ठगते है, कभी मुसीबत में फंसे करीबी रिश्तेदार या दोस्त बनकर आमजन को ठगते हैं। इनसे बचने का एक मात्र तरीका जागरूकता है। इसके शिकार महिलाएं एवं बुजुर्ग ज्यादातर बनते है, हमारा उद्देश्य रहेगा कि समय समय पर आप लोगों तक साइबर क्राइम की जानकारी एवं सुरक्षा के उपाय पहुंचाया जाय, जिससे हर आदमी साइबर ठगी का शिकार होने से बच सके और अपनी गाढ़ी कमाई को बचा सके, साथ ही हमारी कोशिश रहेगी कि देश दुनिया की तमाम खबरें आप तक पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button
Report By UK Cyber News