उत्तराखण्ड

बाघ को देख डर कर भागा बच्चा गिरकर हुआ चोटिल, कलाई का सफल ऑपरेशन।

चमोली/गोपेश्वर/यूके साइबर न्यूज। जनपद चमोली के मुख्यालय गोपेश्वर से सटे सिरों गांव में एक मासूम बच्चे के बाघ (गुलदार) के डर से भागने के दौरान घायल होने का मामला सामने आया है। कल गांव के समीप बाघ को देखकर बच्चा बुरी तरह डर गया और अपनी जान बचाने के लिए तेजी से भागा, जिससे वह अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चा घर के पास ही था जब उसका सामना अचानक बाघ से हो गया। डर के मारे भागते समय बच्चा गंभीर रूप से चोटिल हो गया, जिससे उसकी कलाई में गहरी चोट आई। आनन-फानन में परिजनों द्वारा उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

बच्चे की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने ऑपरेशन का निर्णय लिया। आज बच्चे की कलाई का सफल ऑपरेशन किया गया है। राहत की बात यह है कि ऑपरेशन के बाद अब बच्चे की स्थिति सामान्य और स्थिर बताई जा रही है।

इस घटना के बाद से सिरों गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और क्षेत्र में सक्रिय बाघ को पकड़ने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

पहाड़ी क्षेत्रों में इन दिनों वन्यजीवों की सक्रियता बढ़ गई है, अतः स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शाम के समय अकेले बाहर न निकलने और सतर्क रहने की अपील की है।

रिपोर्ट: यूके साइबर न्यूज के लिए अशोक बिष्ट गोपेश्वर से।

UK Cyber News

Prem Padiyar

साइबर ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट के कारण करोड़ों रुपयों की ठगी के मामले सामने आ रहे है, ये ठग अलग अलग माध्यम से लोगों को ठगते है। कभी पुलिस ऑफिसर बनकर, कभी कोरियर डिलीवरी बॉय बनकर, कभी बैंक कर्मचारी या कभी किसी सरकारी संस्थान के कर्मचारी बनकर, कभी ये राशन कार्ड / आधार कार्ड अपडेट तो कभी आयुष्मान कार्ड अपडेट के नाम पर लोगों को ठगते है, कभी मुसीबत में फंसे करीबी रिश्तेदार या दोस्त बनकर आमजन को ठगते हैं। इनसे बचने का एक मात्र तरीका जागरूकता है। इसके शिकार महिलाएं एवं बुजुर्ग ज्यादातर बनते है, हमारा उद्देश्य रहेगा कि समय समय पर आप लोगों तक साइबर क्राइम की जानकारी एवं सुरक्षा के उपाय पहुंचाया जाय, जिससे हर आदमी साइबर ठगी का शिकार होने से बच सके और अपनी गाढ़ी कमाई को बचा सके, साथ ही हमारी कोशिश रहेगी कि देश दुनिया की तमाम खबरें आप तक पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button
Report By UK Cyber News