उत्तराखंड

बार एसोसिएशन का ऐलान: 22 दिसंबर को न्यायिक कार्य ठप, चक्का जाम तय

चैंबर निर्माण नीति को लेकर सरकार से टकराव, न्यायिक कार्य ठप रहने के आसार

उत्तराखंड।देहरादून युकेसाइबरन्यूज:-

22 दिसंबर को देहरादून में वकीलों का चक्का जाम

उत्तराखंड सरकार द्वारा बार एसोसिएशन देहरादून के अधिवक्ताओं के चैंबर निर्माण से जुड़ी नीति में सहयोग न किए जाने के आरोपों के बीच प्रदेश की न्यायिक राजधानी में बड़ा आंदोलन तय हो गया है। बार एसोसिएशन देहरादून ने घोषणा की है कि 22 दिसंबर 2025 (सोमवार) को शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र घंटाघर में चक्का जाम किया जाएगा।
बार एसोसिएशन की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, अधिवक्ता प्रातः 11:00 बजे विधि भवन के हाल में एकत्रित होंगे। इसके बाद 11:30 बजे गांधी रोड और दर्शन लाल चौक होते हुए घंटाघर तक प्रदर्शन मार्च निकाला जाएगा। संगठन का कहना है कि यह आंदोलन अधिवक्ताओं के भविष्य और बुनियादी सुविधाओं से सीधे जुड़ा है।

आंदोलन के दिन समस्त न्यायालयों एवं अधिवक्ता कार्यालयों में पूर्ण कार्यबहिष्कार रहेगा। इसके साथ ही बस्ते, टाइपिंग कार्य, स्टाम्प वेंडर सहित न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े सभी सहायक कार्य पूर्ण रूप से बंद रहेंगे।
सूत्रों के अनुसार रजिस्ट्रार कार्यालय भी 22 दिसंबर को बंद रहेगा, जिससे न्यायिक कार्य पूरी तरह ठप रहने की संभावना है।
बार एसोसिएशन ने आंदोलन में भाग लेने वाले अधिवक्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य बताई है। प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने के बाद रजिस्टर में हस्ताक्षर कर उपस्थिति दर्ज कराई जाएगी।

बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने कहा कि जब तक सरकार अधिवक्ताओं के चैंबर निर्माण से संबंधित नीति पर ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। संगठन ने सभी अधिवक्ताओं से आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

 क्यों अहम है यह खबर
देहरादून में न्यायिक कार्य पूर्ण रूप से प्रभावित रहेगा
शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र में चक्का जाम
सरकार और अधिवक्ता संगठनों के बीच सीधा टकराव

UK Cyber News

Prem Padiyar

साइबर ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट के कारण करोड़ों रुपयों की ठगी के मामले सामने आ रहे है, ये ठग अलग अलग माध्यम से लोगों को ठगते है। कभी पुलिस ऑफिसर बनकर, कभी कोरियर डिलीवरी बॉय बनकर, कभी बैंक कर्मचारी या कभी किसी सरकारी संस्थान के कर्मचारी बनकर, कभी ये राशन कार्ड / आधार कार्ड अपडेट तो कभी आयुष्मान कार्ड अपडेट के नाम पर लोगों को ठगते है, कभी मुसीबत में फंसे करीबी रिश्तेदार या दोस्त बनकर आमजन को ठगते हैं। इनसे बचने का एक मात्र तरीका जागरूकता है। इसके शिकार महिलाएं एवं बुजुर्ग ज्यादातर बनते है, हमारा उद्देश्य रहेगा कि समय समय पर आप लोगों तक साइबर क्राइम की जानकारी एवं सुरक्षा के उपाय पहुंचाया जाय, जिससे हर आदमी साइबर ठगी का शिकार होने से बच सके और अपनी गाढ़ी कमाई को बचा सके, साथ ही हमारी कोशिश रहेगी कि देश दुनिया की तमाम खबरें आप तक पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button
Report By UK Cyber News