सी व्यू सेवा ट्रस्ट द्वारा लगाया गया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा जांच कैंप।

देहरादून/ यूके साइबर न्यूज/। आज दिनांक 21/122025 को सी व्यू सेवा ट्रस्ट और कर्णाव प्रॉपर्टीज द्वारा महर्षि दयानंद सरस्वती शिशु मंदिर देवपुरम में निशुल्क नेत्र स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने इस शिविर का लाभ उठाया और लगभग 23 लोगों को मोतियाबिंद के लिए चिन्हित किया गया। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के स्टाफ पंत जी आदि लोगों ने भरपूर सहयोग दिया और साथ में विवेक असवाल जी ने सहयोग दिया। इस अवसर पर सी व्यू सेवा ट्रस्ट की तरफ से डॉ. महावीर बर्त्वाल, श्री सुमित कंडवाल (जिला अध्यक्ष पौड़ी), पारितोष जाखमोला (जिला सचिव ट्रस्ट पौड़ी), कुलभूषण नैथानी, अशोक भट्ट आदि लोग मौजूद रहे।
ट्रस्ट का यह प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, समय समय पर ट्रस्ट द्वारा ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जा रहा है, जो समाज सेवा के लिए एक सराहनीय कदम है।



