
आज से सुबह औली से हरिद्वार जाने वाली परिवहन निगम की एक बस का जोशीमठ के निकट अणिमठ के पास ब्रेक फेल हो गया, जिसमें ड्राइवर की सूझ बूझ से सभी यात्री सुरक्षित हैं, लेकिन यह पहला हादसा नहीं है, ऐसे हादसे लगातार परिवहन निगम की बसों में होते आए है, पहाड़ी रास्तों में चल रही इन बसों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। यात्री इन बसों में अपनी जान हाथ में रखकर यात्रा कर रहे है।


