
चमोली जिले के ग्राम सभा राँगतोली में राम लीला कमेटी के श्री गजेंद्र सिंह असवाल की अध्यक्षता में हो रही रामलीला का सातवें दिन का मंचन हुआ, जिसमें सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के रूप विधायक लक्ष्मण बुटोला, जिला पंचायत सदस्य बिपिन फर्स्वाण, पूर्ण सिंह पडियार, कमल सिंह पडियार, दीवान सिंह बिष्ट एवं अन्य ने रामलीला का उद्घाटन किया। उसके पश्चात हनुमान जन्म, सबरी लीला, राम – हनुमान मिलन, राम सुग्रीव मिलन, बाली सुग्रीव का द्वंद जिसमें श्री राम जी के हाथों बाली का वद्य दिखाया गया। लगभग 10,000 लोगों की क्षमता वाला यह रामलीला मैदान ज्यादा भरा ही रहा। बढ़ती ठंड के बीच भी क्षेत्र के लोगों में रामलीला का खासा उत्साह दिखा। फेसबुक लाइव के माध्यम से बहुत से लोगों ने देश विदेश में भी श्री राम लीला का आनंद लिया। इसी क्रम में आज रामलीला के आठवां दिन का मंचन किया जाएगा, जिसमें मुख्य रूप से सीता खोज और लंका दहन का मंचन होना है। रामलीला कमेटी ने आग्रह किया है कि आस पास के क्षेत्रों से अधिक से अधिक मात्रा में लोग आकर रामलीला का आनंद ले।
रिपोर्ट:- प्रेम पडियार यूके साइबर न्यूज


