क्राइमदेशधार्मिक

दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम

दिल्ली एवं भोपाल से गिरफ्तारी

देश की राजधानी दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम करते हुए दिल्ली पुलिस ने आतंकी संगठन आईएस के दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

मोहम्मद अदनान खान उर्फ अबू मुहरिब (19) को दिल्ली, जबकि अदनान खान उर्फ अबू मोहम्मद (20) को भोपाल से दबोचा है। दोनों भीड़भाड़ वाले इलाकों में आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे और कई बार रेकी कर चुके थे। उन्होंने खुलासा किया कि वे दोनों नियमित संपर्क में थे और सीरिया के आईएस हैंडलर अबू इब्राहिम अल कुरैशी के निर्देश पर काम कर रहे थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि इनके कब्जे से पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क, आईएस का झंडा, इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) में इस्तेमाल होने वाली टाइमर घड़ी बरामद की है। साथ ही इनके पास एक वीडियो मिला जिसमें वे उम्र भर आईएस के प्रति वफादार रहने की कसमें ले रहे है और दिल्ली के विभिन्न भीड़ भाड़ वाली जगहों के कुछ फोटोग्राफ भी बरामद किए गए।

UK Cyber News

Prem Padiyar

साइबर ठगी एवं डिजिटल अरेस्ट के कारण करोड़ों रुपयों की ठगी के मामले सामने आ रहे है, ये ठग अलग अलग माध्यम से लोगों को ठगते है। कभी पुलिस ऑफिसर बनकर, कभी कोरियर डिलीवरी बॉय बनकर, कभी बैंक कर्मचारी या कभी किसी सरकारी संस्थान के कर्मचारी बनकर, कभी ये राशन कार्ड / आधार कार्ड अपडेट तो कभी आयुष्मान कार्ड अपडेट के नाम पर लोगों को ठगते है, कभी मुसीबत में फंसे करीबी रिश्तेदार या दोस्त बनकर आमजन को ठगते हैं। इनसे बचने का एक मात्र तरीका जागरूकता है। इसके शिकार महिलाएं एवं बुजुर्ग ज्यादातर बनते है, हमारा उद्देश्य रहेगा कि समय समय पर आप लोगों तक साइबर क्राइम की जानकारी एवं सुरक्षा के उपाय पहुंचाया जाय, जिससे हर आदमी साइबर ठगी का शिकार होने से बच सके और अपनी गाढ़ी कमाई को बचा सके, साथ ही हमारी कोशिश रहेगी कि देश दुनिया की तमाम खबरें आप तक पहुंचाई जा सके।

Related Articles

Back to top button
Report By UK Cyber News