दुनिया भर के मोबाइल हैक होने का खतरा।

Apple iPhone यूजर्स के लिए यह एक बेहद गंभीर चेतावनी है। हाल ही में DarkSword और Coruna नाम के दो खतरनाक मैलवेयर (Malware) का पता चला है, जो करीब 27 करोड़ (270 million) iPhones को अपना निशाना बना सकते हैं।
क्या है यह खतरा?
सुरक्षा शोधकर्ताओं (Google, iVerify और Lookout) ने पाया है कि हैकर्स एक ऐसी तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं जिसे “Watering Hole Attack” कहा जाता है।
- यदि आपको किसी फाइल को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। बस एक संक्रमित (Infected) वेबसाइट को अपने सफारी (Safari) ब्राउज़र में खोलने मात्र से आपका फोन हैक हो सकता है।
- यह मैलवेयर फोन के अंदर घुसकर आपके पासवर्ड, फोटो, चैट लॉग, ब्राउज़र हिस्ट्री और यहाँ तक कि आपके Cryptocurrency Wallet और Apple Health का डेटा भी चुरा सकता है।
- यह एक “Fileless” हमला है, यानी यह फोन में कोई ऐप इंस्टॉल नहीं करता, जिससे इसका पता लगाना बहुत मुश्किल होता है।
कौन से फोन खतरे में हैं?
यह मुख्य रूप से उन iPhones को प्रभावित कर रहा है जो अभी भी iOS 18 के पुराने वर्जन्स (विशेषकर iOS 18.4 से 18.6.2 के बीच) पर चल रहे हैं। अनुमान है कि दुनिया भर में करीब 22 से 27 करोड़ यूज़र्स ने अभी तक अपना सिस्टम अपडेट नहीं किया है, जिससे वे इस रिस्क पर हैं।
इससे कैसे बचें? क्या करें आप iPhone यूजर हैं?
- अपनी Settings > General > Software Update में जाएं और देखें कि क्या कोई अपडेट उपलब्ध है। Apple ने इस खतरे से निपटने के लिए पैच (Patch) जारी कर दिए हैं। iOS 15 से लेकर iOS 26 तक के लेटेस्ट वर्जन्स सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
- सोशल मीडिया या मैसेज पर आए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, खासकर अगर वह संदिग्ध वेबसाइट की ओर ले जा रहा हो।
- अगर आप किसी संवेदनशील पेशे में हैं, तो आप अपने iPhone में ‘Lockdown Mode’ ऑन कर सकते हैं, जो इस तरह के जटिल साइबर हमलों से सुरक्षा की एक एक्स्ट्रा लेयर देता है।
- समय-समय पर अपने सफारी ब्राउज़र की हिस्ट्री और कुकीज़ को साफ करते रहें।
डिक्लेमर – “यह खबर डराने के लिए नहीं, बल्कि जागरूक करने के लिए है। हैकर्स हमेशा उन डिवाइसेस को निशाना बनाते हैं जिनका सॉफ्टवेयर पुराना (Outdated) होता है।”



