
अयोध्या/यूके साइबर न्यूज/ यह कार्यक्रम श्री राम और माता सीता के विवाह की वर्षगांठ विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। इसका शुभ मुहूर्त: ध्वजारोहण का शुभ मुहूर्त दोपहर 11:52 बजे से 12:35 बजे के बीच, अभिजीत मुहूर्त में निर्धारित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा राम मंदिर के शिखर पर विशेष रूप से निर्मित भगवा ‘धर्म ध्वज’ फहराया जाएगा।
ध्वज की विशेषता: ध्वज 22 फुट लंबा और 11 फुट चौड़ा है, जिस पर चमकते सूरज, कोविदारा का वृक्ष और ‘ॐ’ अंकित है।
यह ध्वजारोहण मंदिर निर्माण के पूर्ण होने और इसकी आध्यात्मिक गरिमा को बढ़ाने का प्रतीक माना जा रहा है।



